{"_id":"69e770a06bb69fe7fc08ec81","slug":"murder-in-bijnor-boyfriend-murdered-his-girlfriend-by-slitting-her-throat-then-stabbed-himself-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Murder in Bijnor: प्रेमी ने प्रेमिका की गला रेतकर की हत्या, फिर खुद को भी चाकू मारकर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder in Bijnor: प्रेमी ने प्रेमिका की गला रेतकर की हत्या, फिर खुद को भी चाकू मारकर किया लहूलुहान
Tue, 21 Apr 2026 06:12 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 21 Apr 2026 06:12 PM IST
सार
Bijnor News: बिजनौर के गोकलपुर निवासी राहुल का प्रेम प्रसंग चार साल से कांशीराम कॉलोनी निवासी कशिश के साथ चल रहा था। राहुल शादीशुदा था और कशिश के लिए अपनी पत्नी व बच्चों को भी छोड़ दिया था। मंगलवार को उसने कशिश की हत्या कर दी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती प्रेमिका की हत्या का आरोपी राहुल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर की कांशीराम कॉलोनी बैराज रोड पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी और बाद में खुद को भी चाकू से घायल कर लिया। घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल है।
विज्ञापन
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, आरोपी राहुल गोकलपुर का रहने वाला है। मृतक प्रेमिका कशिश के साथ उसका चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम कहानी में नया मोड़ तब आया जब प्रेमिका की मां ने पिछले साल राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राहुल पर पॉक्सो के तहत 19 अक्तूबर को मामला दर्ज किया गया था और वह चार महीने पहले दिसंबर में जेल से छूटकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या का तरीका और पुलिस की जांच
मंगलवार को कशिश की मां पंजाब गई हुई थी। शाम के समय राहुल प्रेमिका के घर पहुंचा और किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद गुस्साए राहुल ने चाकू से कशिश का गला रेत दिया। राहुल ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था और कोई आवाज नहीं आ रही थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो दोनों लहूलुहान पड़े थे। कशिश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, आरोपी राहुल का इलाज चल रहा है और पुलिस उसकी निगरानी कर रही है।
पारिवारिक पृष्ठभूमि और संबंध
शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी राहुल शादीशुदा है और प्रेमिका के चक्कर में उसने अपनी पत्नी और बच्चों को भी छोड़ दिया था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
ये भी देखें...
Shamli: सरेबाजार बुर्के वाली युवती को खींचकर ले गया युवक, हाथ मोड़ा, नीचे गिराकर मारी लात; देखें वीडियो