{"_id":"64841668f22328ecc1062995","slug":"up-crime-a-laborer-killed-by-knife-at-brick-kiln-in-baghpat-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Baghpat: साइड में बुलाकर चाकू से गोद डाला, तड़पकर तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder in Baghpat: साइड में बुलाकर चाकू से गोद डाला, तड़पकर तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम
Sat, 10 Jun 2023 11:55 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:55 AM IST
सार
Murder in Baghpat : ईंट भट्ठे पर एक मजदूर को साइड में बुलाकर चाकू से गोद डाला। गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ के लिए रेफर किया लेकिन, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत शहर के नौरोजपुर रोड पर साथियों ने चाकू से गोदकर ईंट भट्ठा मजदूर की हत्या कर दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
शहर के नौरोजपुर रोड पर स्थित आयशा कॉलोनी में रहने वाला शहजाद (19) ईंट भट्ठा मजदूर था। वह शनिवार की सुबह भट्ठे पर ईंट पथाई का काम कर रहा था। परिवार के ही अल्ताफ ने बताया कि सुबह के समय दो युवक वहां आए और ईंट भट्ठे पर पथाई कर रहे शहजाद को साइड में बुलाकर चाकू से कई वार कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए शहजाद को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। बताया कि मेरठ के अस्पताल पहुंचने से पहले ही शहजाद की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ में भाजपा नेता के घर मिली लाश, बागपत में मजदूर और लैब टेक्नीशियन की हत्या
विज्ञापन
उधर, घटना के बाद मजदूर के परिवार में कोहराम मच गया। इस मामले में पुलिस ने दबिश देकर एक युवक को हिरासत लिया और उससे पूछताछ की। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामूली कहासुनी में हत्या किया जाना सामने आ रहा है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: अधिवक्ता हत्याकांड: नीरज के सिर पर कई दुश्मनों का हाथ, गिरफ्तारी के बाद खोले राज, मिलकर रची हत्या की साजिश