फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Fire breaks out in the office of the Baraut Circle Officer (CO); police personnel flee

बागपत: सीओ बड़ौत के कार्यालय में लगी आग, भागे पुलिसकर्मी, दमकल कर्मियों ने आधा घंटे में बुझाई; दस्तावेज जले

Wed, 28 Oct 2026 08:20 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 28 Oct 2026 08:20 PM IST
सार

सीओ कार्यालय में आग लगने से विवेचनाओं की फाइलें, जांच रिपोर्ट और जनशिकायतों के प्रार्थना पत्र जल गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।  

विज्ञापन
Baghpat: Fire breaks out in the office of the Baraut Circle Officer (CO); police personnel flee
फायर ब्रिगेड। - फोटो : संवाद

विस्तार

बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित सीओ कार्यालय में बुधवार की सुबह एसी की लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। कार्यालय में तैनात सचिन, आदित्य समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने वहां से भागकर जान बचाई और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। अग्निशमन कर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

सीओ कार्यालय में लगे एसी की लाइन में बुधवार सुबह पौने 10 बजे धुआं निकलने लगा। पुलिसकर्मी सचिन, आदित्य सीओ के कक्ष में पहुंचे तो वहां आग लगी थी और धुआं निकल रहा था। कार्यालय के अंदर रखे दस्तावेजों में भी आग लग गई। कार्यालय में रखी विवेचनाओं से संबंधित फाइलें, जनशिकायतों के प्रार्थना पत्र, जांच रिपोर्ट और पुलिस कार्रवाई से जुड़ी महत्वपूर्ण पत्रावलियां, विभागीय पत्राचार के दस्तावेज भी जल गए।
अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। उसके बाद पुलिसकर्मियों ने जले हुए दस्तावेजों की जांच की, लेकिन कौन-कौन सी फाइल जली है, उसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। उनकी पहचान होने के बाद ही पूरे नुकसान का पता चलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले सीओ
एसी की लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी। इसमें कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जल गए हैं, उनका पता कराया जा रहा है। 
-अंशु जैन, सीओ बड़ौत

ये भी देखें...
दो दोस्तों की मौत: परिवार का सहारा था लोकेश, सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था अब्दुल; ट्रैक्टर ने कुचल दिया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed