{"_id":"6abff5edc1c6e5de9d029484","slug":"up-case-registered-against-three-people-including-baghpat-cms-dr-anurag-varshney-2026-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बागपत के सीएमएस डॉ. अनुराग वार्ष्णेय समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज, भाकियू नेता की पत्नी की मौत का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बागपत के सीएमएस डॉ. अनुराग वार्ष्णेय समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज, भाकियू नेता की पत्नी की मौत का है मामला
Sat, 03 Oct 2026 12:44 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:44 AM IST
सार
Baghpat News: भाकियू के एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा की पत्नी सुंदर देवी की सांप के डसने से मौत हो गई थी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भाकियू नेता ने लापरवाही का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
एफआईआर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
सांप के डसने के बाद जिला अस्पताल में उपचार के दौरान भाकियू के एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा की पत्नी सुंदर देवी की मौत के मामले में पुलिस ने सीएमएस डॉ. अनुराग वार्ष्णेय, डॉ. विक्रांत चौबे और फार्मासिस्ट मोहित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ता कई बार हंगामा कर चुके हैं।
विज्ञापन
भाकियू के एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा ने शिकायत में बताया कि चार नवंबर 2025 को उनकी पत्नी सुंदर देवी को सांप ने डस लिया था, जिनका उपचार कराने के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया। आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में डॉ. विक्रांत चौबे, सीएमएस डॉ. अनुराग वार्ष्णेय और फार्मासिस्ट मोहित त्यागी ने उपचार में देरी और लापरवाही बरती, जिससे उनकी पत्नी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बिसरा जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मामले की शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में समिति बनाकर जांच कराई गई, जिसमें इमरजेंसी अधिकारी डॉ. विक्रांत चौबे, सीएमएस डॉ. अनुराग वार्ष्णेय और फार्मासिस्ट मोहित त्यागी की लापरवाही उजागर हुई। जांच रिपोर्ट में कार्रवाई की संस्तुति की गई। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि सीएमएस समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
फार्मासिस्ट कर चुके हैं विरोध
जांच रिपोर्ट में कार्रवाई की संस्तुति होने के बाद फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हंगामा किया। उन्होंने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी भी की थी।
ये भी देखें...
सहारनपुर: इमरान मसूद को प्रदेश की कमान में हिस्सेदारी, सपा से गठबंधन की बातचीत में रहेगी अहम भूमिका
जांच रिपोर्ट में कार्रवाई की संस्तुति होने के बाद फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हंगामा किया। उन्होंने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी भी की थी।
ये भी देखें...
सहारनपुर: इमरान मसूद को प्रदेश की कमान में हिस्सेदारी, सपा से गठबंधन की बातचीत में रहेगी अहम भूमिका