फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: पति की हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Sat, 03 Oct 2026 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव के किसान सचिन की हत्या में पुलिस ने उसकी पत्नी रचना, उसके प्रेमी सोनू और नींद की गोली देने वाले सागर उर्फ ऋतिक निवासी रंछाड़ के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में पुलिस ने घटना के प्रत्यक्षदर्शी दोनों बच्चों के बयानों को अहम मानते हुए उसका जिक्र किया है। अब इस मामले में न्यायालय में सुनवाई शुरू होगी।
विज्ञापन

नौरोजपुर गुर्जर गांव में 12 जून की रात किसान सचिन की उसकी पत्नी रचना ने अपने प्रेमी सोनू निवासी रंछाड़ के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद रचना ने सचिन की सामान्य मौत दर्शाने के लिए ड्रामा भी किया और उसने सचिन की खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते हुए हालत बिगड़ने के बाद मौत होने की बात कही। उसका यह झूठ नहीं चल सका और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखते ही पूरी घटना का खुलासा हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी रचना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रचना ने बताया कि इंस्टाग्राम पर सोनू निवासी रंछाड़ से दोस्ती होने के बाद उसने बुलाया था। इसके लिए खीर में नशे की गोलियां मिलाकर सचिन को खिला दी थीं।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने आरोपी मर्चेंट नेवी में सेकेंड क्लास इंजीनियर सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में उसने अपने साथी गांव के ही सागर से नशे की गोलियां लेने की जानकारी दी, जो खीर में मिलाकर सचिन को खिलाई गई थीं। पुलिस ने नींद की गोली देने वाले सागर को छह सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच पूरी हो गई। इसमें पुलिस ने रचना, उसके प्रेमी सोनू और सागर के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने बयानों में बच्चों ने बताई थी पूरी घटना
पुलिस के अनुसार नौरोजपुर गुर्जर गांव के किसान सचिन की आठ साल की बेटी और सात साल का बेटा है, जो घटना के समय घर में थे। हत्या के दौरान पिता के चीखने पर दोनों बच्चे भी जाग गए थे, जिन्होंने पूरी घटना देखी। इसके बाद बच्चों ने पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया। बच्चों ने बताया कि हमारे पापा को मम्मी और एक अंकल ने तकिए से मुंह दबाकर मारा है। यह भी बताया कि पूरी घटना कमरे की खिड़की से झांककर देखी थी। पुलिस ने चार्जशीट में दोनों बच्चों के बयानों का भी जिक्र किया।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी दे रही गवाही
सचिन हत्याकांड में दोनों बच्चों के अलावा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी हत्या की गवाही दे रही है क्योंकि घर से प्रेमी सोनू के जाने के काफी देर बाद रचना ने सचिन की हालत बिगड़ने का शोर मचाया और उसे लेकर बड़ौत के अस्पताल में भी गई। परिजनों को संदेह होने पर घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तो सचिन के मकान से एक युवक बाहर निकलकर बाइक लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी पत्नी से पूछताछ कर हत्याकांड का खुलासा किया था।


वर्जन-
नौरोजपुर गुर्जर गांव के किसान की हत्या में तीनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। अब इस मामले की सुनवाई न्यायालय में चलेगी।
-सुकन्या शर्मा, सीओ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed