फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sat, 03 Oct 2026 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
crime news
खेकड़ा। लोनी के गांव मुस्तफाबाद के रहने वाले अख्तर ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि 28 सितंबर को वह अपने बेटे सारिक के साथ कस्बे में रिश्तेदारी में शादी समारोह में आया था। शादी समारोह में जाते हुए लाइनपार बस्ती निवासी युवक रिहान ने मार्ग पर हुए कीचड़ में अपनी गाड़ी तेज गति से चला दी।
विज्ञापन

इससे कीचड़ उसके बेटे सारिक के ऊपर गिर गया और उसके कपड़े गंदे हो गए। इसको लेकर विरोध जताने पर रिहान ने उसके साथ अभद्रता की। इसके बाद अपने परिवार के लोगों शोएब, लक्की, आसिफ, मुस्तकीम, हारुन, इरशाद, समीर, फिरोज, मोमिन और इसरार को फोन करके वहां बुला लिया। उन्होंने आते ही डंडों और हेलमेट से उसके बेटे को पिटाई कर घायल कर दिया। उसके बेटे की सोने की चेन भी वहीं गिरकर खो गई। उसके बेटे का दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सीओ रोहन चौरसिया का कहना है कि सारिक को पिटाई करने वाले 11 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed