{"_id":"6105913b8ebc3e8ba22aff06","slug":"up-board-results-declared-students-swing-baghpat-news-mrt5498938174","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड का परीक्षाफल घोषित, झूमे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड का परीक्षाफल घोषित, झूमे छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को यूपी बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कर परीक्षाफल घोषित कर दिया। रिजल्ट देखकर छात्र झूम उठे। छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।
जिले में हाईस्कूल में 16049 और इंटरमीडिएट में 15820 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। हाईस्कूल में संस्थागत के तौर पर 9307 छात्र और 6535 छात्राएं जबकि व्यक्तिगत तौर पर 123 छात्र व 84 छात्राएं पंजीकृत थीं। इंटरमीडिएट में संस्थागत के तौर पर 8656 छात्र और 5794 छात्राएं जबकि व्यक्तिगत तौर पर 1103 छात्र व 267 छात्राएं पंजीकृत थीं। शासन ने कोरोना संक्रमण के चलते इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा रदद कर दी थी। शनिवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित किया। परीक्षाफल बंपर रहा। रिजल्ट देखकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। नगर के श्री यमुना इंटर कालेज में परीक्षाफल घोषित होने पर छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। प्रधानाचार्य मुकेश राज शर्मा ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा में कालेज के छात्रों को अच्छे अंक मिले। शिक्षक अशोक बंधु ने बताया कि कॉलेज का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा।