{"_id":"63deabef418987107171302c","slug":"up-board-exam-practice-instead-of-rote-learning-baghpat-news-c-14-1-105107-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा : रटने की बजाए अभ्यास करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा : रटने की बजाए अभ्यास करें
Sun, 05 Feb 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 05 Feb 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। हर छात्र के लिए गणित हौव्वा है। सभी को उसमें अच्छे अंक की जरूरत होती है। इसके लिए अगर आप गुरुमंत्र अपनाकर तैयारी करेंगे तो कभी असफल नहीं होंगे।
यह कहना है मुस्लिम इंटर कॉलेज असारा के गणित विषय के शिक्षक मोहम्मद दानिश का है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी इस बात पर विशेष ध्यान दें कि गणित विषय में प्रश्नों के हल में प्रत्येक स्टेप पर अंक मिलते हैं। इसलिए प्रश्न हल करते समय स्टेप का ध्यान रखें। साथ ही अति लघुउत्तरीय, लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों को क्रमवार हल करें।
उन्होंने बताया कि परीक्षा समाप्त होने से 15 मिनट पहले एक बार फिर से सभी प्रश्नों के हल को देख लें तथा साथ में यह भी देख लें कि कोई प्रश्न छूटा तो नहीं है। हड़बड़ी में प्रश्नपत्र न हल करें। ध्यान से पढ़ें, समझें और फिर उत्तर दें। जल्दबाजी में आप आता हुआ प्रश्न भी गलत कर सकते हैं। इसलिए धैर्य के साथ पेपर दें। गणित के सूत्र और नियमों को लिखकर याद करें।
विज्ञापन
बताया कि पेपर में प्रश्न कतई न छोड़ें, कुछ न कुछ हल करें, स्टेप मार्किंग से नंबर मिलेंगे। किसी भी सवाल को रटे नहीं। प्रत्येक प्रश्न को हल करने से यह पता चलता है कि कहां गलती हो रही है और उनमें कैसे सुधार कर सकते हैं।तैयारी के लिए टॉपिक बांट लें, जिसमें कठिनाई आ रही है, उस पर फोकस करें। निजी प्रकाशकों के क्वेशन बैंक न पढ़ें। इनमें नया पैटर्न पूरी तरह से फॉलो नहीं है। उत्तर पुस्तिका में पेज के दाईं ओर लाइन खींचकर कैलकुलेशन करें। रैखिक प्रोग्राम के प्रश्न दिए गए ग्राफ पर ही हल करें। फॉर्मूला पर फोकस करें, इससे सवालों की मुश्किलें आसान होंगी।