{"_id":"5858277a4f1c1b1864e39576","slug":"up-100-is-an-effective-crime-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 100 से अपराधों पर होगा प्रभावी नियंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी 100 से अपराधों पर होगा प्रभावी नियंत्रण
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
बागपत पुलिस लाइन में यूपी 100 का शुभारंम करते डीएम व एसपी तथा नेता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यूपी 100 सेवा का सोमवार को जिले में शुभारंभ हो गया है। इस मौके पर राज्य योजना आयोग के सलाहकार ओमवीर तोमर ने कहा सपा सरकार का यह महत्वपूर्ण कदम है। सेवा सुचारु होते ही अपराध पर नियंत्रण हो सकेगा और अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सकेगा।
उत्तर प्रदेश योजना आयोग के सलाहकार ओमवीर तोमर, रालोद नेता और विधायक वीरपाल राठी, बागपत के सपा प्रत्याशी डॉ. कुलदीप उज्ज्वल और अर्जुन अवार्डी और सपा नेता शौकेंद्र तोमर, डीएम ह्दय शंकर तिवारी और एसपी अजय शंकर राय ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर ओमवीर तोमर ने कहा सपा सरकार का यह सराहनीय प्रयास है। डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने कहा विधानसभा चुनाव में यूपी 100 से व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। पुलिसकर्मी मुस्तैदी से कार्य करें, भविष्य के लिए यह बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।
एसपी अजय शंकर राय ने कहा सेवा को धरातल पर प्रभावशाली तरीके से क्रियान्वित कराया जाएगा। शासन से फिलहाल 15 गाड़ियां सड़कों पर रवाना हो गई। सिस्टम को लखनऊ से ऑपरेट किया जाएगा। जीपीआरएस सिस्टम के तहत हर गतिविधि रिकॉर्ड में रहेगी। संचालन एएसपी अजीजुल हक ने किया। दूसरी तरफ पुलिस लाइन से रवाना होने के बाद गाड़ियों ने बागपत और बड़ौत क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव, मनोज कुमार, भूरू सभासद, एएसपी संजीव सुमन, सीओ श्वेताभ पांडेय, सीओ कर्मवीर सिंह, सीओ अजय शर्मा आरआई राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
30 दिसंबर से चढ़ेगी परवान
बागपत। इन गाड़ियों में एक एचसीपी या हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे। इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया यूपी 100 सेवा 30 दिसंबर से सुचारु रूप से शुरू हो जाएगी। इसके लिए जनपद में अभी 19 गाड़ी और सात बाइक और आएगी। जिले को कुल 34 गाड़ियां मिली हैं।
शहर में 15 और देहात में 20 मिनट
बागपत। पीड़ित के वारदात की सूचना देने पर शहरी क्षेत्र में 15 मिनट और ग्रामीण अंचल में 20 मिनट के अंदर यूपी 100 सेवा वाला वाहन पहुंच जाएगा। एसपी अजय शंकर राय ने कहा यूपी 100 सेवा शुरू होने से कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
हर व्यक्ति देख सकेगा रिपोर्ट
बागपत। एक्शन टेकन रिपोर्ट के बाद ही सूचना समाप्त होगी अन्यथा जब तक निस्तारण नहीं होता है शिकायत फीड रहेगी। हर आदमी अपनी शिकायत और उसका निस्तारण देख सकेगा। यही नहीं, शिकायत का क्या विधिक निस्तारण हुआ है, इसे भी देख सकेगा।