{"_id":"69581e5e97409a92a80650f3","slug":"uncle-and-nephew-clashed-over-giving-shroud-on-the-death-of-an-elderly-person-four-injured-in-stone-pelting-baghpat-news-c-28-1-bag1001-144514-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बुजुर्ग की मौत पर कफन देने को चाचा-भतीजे भिड़े, पथराव में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बुजुर्ग की मौत पर कफन देने को चाचा-भतीजे भिड़े, पथराव में चार घायल
विज्ञापन
दोघट। निरपुड़ा गांव में शरीफ की मौत होने पर कफन देने को लेकर उनके भाई अब्दुल हाकिम और बेटे सईद पक्ष में लाठी-डंडे चल गए। वहां पर दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ। इसमें दोनों पक्षों से मिस्बा, नरगिस, शाकिर, नाहिदा घायल हो गई। घायलों का टीकरी सीएचसी में उपचार कराया गया।
निरपुड़ा गांव निवासी शरीफ की बृहस्पतिवार देर रात बीमार होने पर मौत हो गई, जो अपने छोटे भाई अब्दुल हाकिम के पास रहते था। शुक्रवार को शरीफ की मौत के बाद वहां आए उनके बेटे सईद कफन देने लगे तो अब्दुल हकीम के बेटे शाकिर ने विरोध किया। इसको लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनमें मारपीट होने लगी। वहां पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया तो झगड़ा करने वाले कई लोग भाग गए। इस मामले में शरीफ के भतीजे शाकिर आठ लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इस मामले में जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
--
हमने चुकाया कर्जा, अब जता रहे हक
शाकिर ने बताया कि उसके ताऊ शरीफ पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, जिनकी देखरेख उन्होंने ही की। ताऊ पर कर्जा भी उन्होंने ही चुकाया। अब ताऊ की मौत होने पर उनका बेटा अपना हक जताने के लिए आ गया। इसका विरोध करने पर मारपीट की गई।