{"_id":"6755f6b301df2d2de50ba074","slug":"ultrasound-center-operator-arrested-for-conducting-fetal-sex-determination-test-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-122989-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भ्रूण लिंग जांच करने पर अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भ्रूण लिंग जांच करने पर अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालक पकड़ा
Mon, 09 Dec 2024 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भ्रूण लिंग जांच किए जाने की सूचना पर हरियाणा के गुरुग्राम की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। जहां टीम द्वारा भेजी गई गर्भवती महिला की जांच की जा रही थी। टीम ने वहां संचालक को पकड़ लिया और साढ़े आठ हजार रुपये बरामद किए गए। मशीन सील करके संचालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई।
हरियाणा के गुरुग्राम की स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली कि खेकड़ा में रेलवे मार्ग पर गोपाल अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भ्रूण लिंग जांच की जाती है। इसपर एक युवक को बिचौलिये के तौर पर लगाया गया और उससे अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बात कराई गई तो साढ़े आठ हजार रुपये में बात तय हुई। इसके बाद रविवार को गुरुग्राम के स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रभारी डा़ॅ सुमित धनकड़ के साथ अल्ट्रासाउंड के लिए तैयार की गई गर्भवती डमी महिला बागपत में आई।
उस महिला को अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भेज दिया गया, जबकि गुरुग्राम की टीम ने बागपत से एसीएमओ डाॅ. दीपा सिंह और कोतवाली पुलिस को अपने साथ लिया। डाॅ. दीपा सिंह ने बताया कि जब महिला का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था तो वहां टीम ने छापा मारा। वहां चिकित्सक मौजूद नहीं थे और संचालक को टीम ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। डाॅ. दीपा सिंह के अनुसार महिला से लिए गए साढ़े आठ हजार रुपये बरामद किए गए हैं। वहां मशीन को सील कर दिया गया और संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है।