फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ujjwal Khap's Panchayat inconclusive, now Chaudhary will be elected on January 30

Baghpat News: उज्ज्वल खाप की पंचायत बेनतीजा, अब 30 जनवरी को चुनेंगे चौधरी

Mon, 30 Oct 2023 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Ujjwal Khap's Panchayat inconclusive, now Chaudhary will be elected on January 30
अमीनगर सराय। उज्ज्वल खाप का चौधरी चुनने के लिए रविवार को मवीखुर्द गांव में हुई पंचायत बेनतीजा रही। जहां खाप चौधरी चुनने के लिए अब 30 जनवरी की पंचायत तय की गई है। साथ ही वक्ताओं ने समाज के उत्थान के लिए काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मवीखुर्द गांव स्थित भूमिया खेड़े पर रविवार को उज्ज्वल खाप के आठ गांवों की पंचायत हुई, जहां उज्ज्वल खाप के गणमान्य लोगों ने खाप चौधरी चुनने पर अपनी राय रखी। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि खाप चौधरी के नेतृत्व में विभिन्न मुद्दे उठाये जा सकेंगे। इस मौके पर खाप चौधरी बनाने को लेकर आठ गांवों के लोगों से प्रस्ताव मांगे गए। सभी लोगों ने प्रस्ताव दिये और प्रस्तावों पर चर्चा की गई। कई घंटे चली पंचायत में खाप चौधरी बनाने पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। पंचायत में शामिल धीरज उज्ज्वल ने बताया कि 30 जनवरी को फिर से खाप चौधरी चुनने के लिए पंचायत करना तय किया गया। इस मौके पर नरेंद्र उज्ज्वल, गुलबीर उज्ज्वल, पूर्व राज्यमंत्री कुलदीप उज्ज्वल, नीटू, डा. सुभाष, रविंदर, रजत उज्ज्वल, अनिल, कुलदीप, मोहनवीर, इंदरपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed