फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three youths of Baghpat and Bijnor have died to fever and, family members in shocked

यूपी: बुखर का कहर जारी, वेस्ट यूपी में फिर ली तीन युवकों की जान, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 29 Sep 2023 12:45 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Sep 2023 12:45 PM IST
सार

Baghpat News : पश्चिमी यूपी में बुखर का कहर जारी है। बुखार से बिजनौर और बागपत में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों के परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Three youths of Baghpat and Bijnor have died to fever and, family members in shocked
मृतक युवक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी यूपी में बुखार का कहर जारी है। शुक्रवार को जहां बागपत में एक युवक की बुखार से मौत हो गई तो वहीं बिजनौर में भी बुखार से पीड़ित दो युवकों की जान चली गईं। तीनों युवकों के परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


बागपत में बुखार से युवक की मौत, 15 से अधिक बीमार

बागपत में रटौल के पांची गांव में बुखार से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इसके अलावा गांव के 15 से अधिक लोग बीमार है। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाकर जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन

पांची गांव निवासी आमिर (26) एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। उसका कस्बे में निजि चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था। हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे खेकड़ा निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। उसके पिता निसार ने बताया कि शुक्रवार को उपचार के दौरान आमिर की मौत हो गई। 

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गंदगी के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। गांव के अदनान, कुलसुम, इसरत, नसीम, इसरत, जिया, अंजुम, फारूक, सुभम, गोलू ,अफसाना, अब्दुल रजाक बुखार से पीड़ित है। गांव में स्वास्थ्य केंद्र न नहीं है, जिस कारण लोगों को जांच कराने के लिए मेरठ और बागपत जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग की है।

विज्ञापन

बिजनौर में भी बुखार से पीड़ित युवक की मौत

बिजनौर में मंडावली के गांव शेखपुरा आलम निवासी 30 वर्षीय कुलदीप बुखार से पीड़ित था। परिजन उसे मंडावली के डॉ. अमित के क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए थे। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे बिजनौर अस्पताल ले गए, जहां युवक की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: यूपी: रालोद ने जारी की सूची, मेरठ के नरेंद्र खजूरी बने प्रदेश उपाध्यक्ष, वेस्ट यूपी से चुने गए ये चेहरे

आक्रोशित युवक के परिजन शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से मंडावली के डॉ. अमित के क्लीनिक पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। 

यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: साहब! पति ने नहीं मनाई सुहागरात, आपबीती सुन उड़े पुलिस के होश, नौ माह पहले होटल में हुई थी शादी

परिजनों का आरोप है कि मंडावली के डॉक्टर ने युवक की हालत खराब होने की जानकारी नहीं दी थी, जिस कारण युवक को बिजनौर ले जाने में देरी हुई। परिजनों का आरोप है कि मंडावली के चिकित्सक की लापरवाही के कारण युवक की मौत हुई है। परिजन कार्रवाई के लिए मंडावली थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर सौंपी है।

उधर, हल्दौर के गांव लाडनपुर में प्रमोद सैनी के 24 वर्षीय पुत्र अर्जुन सैनी की बुखार की चपेट में आकर उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका देहरादून के जॉली ग्रांट अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसके अलावा गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से गांव में शिविर लगाकर रोगियों का उपचार कराया जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed