फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two youths killed in accident

बाइक सवार दो युवकों की हादसे में मौत

Tue, 30 Jan 2018 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 30 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed in accident
ट्राॅली के नीचे घुसी पड़ी बाइक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
काठा गांव के निकट दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के किनारे खड़े ट्रॉले के नीचे अनियंत्रित बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतक गाजियाबाद के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


अलीगढ़ के खेडिय़ा गांव निवासी और वर्तमान में गाजियाबाद के गिरधरपुर गांव में रह रहे मोनू (24) पुत्र धूम सिंह और उसका साथी राहुल (25) ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। सोमवार को दोनों एआरटीओ बागपत कार्यालय में किसी काम से आए थे।
विज्ञापन


शाम के समय बाइक पर सवार होकर दोनों गाजियाबाद स्थित अपने गांव लौट रहे थे। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर काठा गांव के निकट सड़क किनारे खड़े ट्रॉले में अनियंत्रित होकर पीछे से बाइक घुस गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी गई। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ट्रॉले में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के लिए सामान लदा था। चालक ट्रॉले को सड़क किनारे खड़ा कर किसी दुकान पर गया था।

वहीं, गौरीपुर मोड़ पर ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में निवाड़ा गांव निवासी बाइक सवार आस मोहम्मद और फारूख घायल हो गए। मौके पर जमा हुए सैकड़ों लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई की। पुलिस ने ट्रक चालक को बचाया और ट्रक को कब्जे में लिया


हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
हादसे में मारे गए युवकों ने हेलमेट नहीं पहने हुए थे। जिसके चलते सिर में चोट लगने के कारण दोनों की मौत हो गई। यदि दोनों युवक हेलमेट पहने होते तो दोनों की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed