{"_id":"650a01c59a8246250106aaa7","slug":"two-youths-caught-with-gold-worth-rs-50-lakh-released-after-investigation-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-5361-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 50 लाख के सोने के साथ दो युवक पकड़े, जांच कर छोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 50 लाख के सोने के साथ दो युवक पकड़े, जांच कर छोड़े
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान करीब 50 लाख रुपये के सोने के साथ कार सवार दो युवकों को पकड़ लिया। वह सोने का बिल नहीं दिखा सके। पुलिस ने उनसे पूछताछ की और जीएसटी टीम को बुलाकर जांच कराने के बाद उनको छोड़ा गया।
कोतवाली पुलिस सोमवार की रात दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक कार को पुलिस ने रुकवा कर तलाशी ली तो चार छोटे पैकेट में सोना बरामद हुआ। पुलिस को युवक बिल नहीं दिखा सके तो पुलिस उनको कोतवाली लेकर चली गई। पूछताछ करने पर बताया कि वह सहारनपुर के कोर्ट रोड निवासी राकेश है और अपने दोस्त के साथ दिल्ली में सप्लाई करने जा रहा था।
पुलिस ने मंगलवार दोपहर को जीएसटी टीम को बुलाया और सहारनपुर के ज्वैलर्स भी कोतवाली पहुंच गए। जहां ज्वैलर्स ने सोने से संबंधित बिल दिखाए तो वह सभी सही निकले। वह करीब पचास लाख रुपये का सोना था। जिसको लेकर ज्वैलर्स चले गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच कराने के बाद सभी बिल मिलने पर उनको छोड़ दिया गया।