फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two-year-old innocent dies due to being buried under a tractor

ट्रैक्टर के नीचे दबने से दो वर्षीय मासूम की मौत

Fri, 02 Apr 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two-year-old innocent dies due to being buried under a tractor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बालैनी। थाना क्षेत्र के मवीकलां गांव में ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर के नीचे दबने से दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव दफना दिया।
मवीकलां का रहने निवासी दीपक गांव में ही अजित ईंट भट्ठे पर पथाई का कार्य करता है। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे उसका दो वर्षीय पुत्र जिशांत भट्ठे पर ही खेल रहा था। तभी अचानक वह भट्ठे पर काम में लगे ट्रैक्टर के नीचे दब गया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और बालैनी डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची। लेकिन परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

बच्चों की कस्टडी व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
बागपत। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के रहने वाले अंबादास ने एसपी को पत्र भेजकर बताया कि उनकी पुत्री सपना की रमाला थाने के किशनपुर बराल निवासी बिट्टू उर्फ ललेंद्र तोमर से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि 16 दिसंबर को ससुराल वालों ने उसकी पुत्री की हत्या कर दी। जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज है। आरोपी पति को पुलिस ने जेल भेज दिया। जबकि ननद सुधा, सास शिक्षा देवी, देवर नीटू और देवरानी स्वेता को गिरफ्तार नहीं किया है। सपना के दोनों बच्चे भी इन लोगों के पास है। पीड़ित ने दोनों बच्चों की कस्टडी दिलाने और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed