दो छात्र गुटों में जमकर संघर्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार की सुबह दिंगबर जैन डिग्री कॉलेज में उस समय अफरातफरी मच गयी, जब कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल तोमर पुत्र सोहनवीर निवासी बड़ौली और राहुल पुत्र यशपाल निवासी बड़ौली के बीच मामूली कहासुनी को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान छात्र गुटों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। इसमें कई छात्र लहूलुहान हो गए। कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छात्र गुटों को पकड़ लिया और थाने ले आई। बाद में दोनों छात्र गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना था कि मामूली कहासुनी को लेकर छात्र गुटों में मारपीट हो गयी थी। कॉलेज का माहौल कतई खराब नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल तोमर ने आरोप लगाया कि कुछ छात्रों ने कॉलेज में घुसकर उन पर हमला बोल दिया था। जवाब में हमें भी मारपीट करनी पड़ेगी। सीओ सीपी सिंह का कहना था कि दोनों पक्षों का समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है।