{"_id":"68efeefdfa6e2cb37a0d7044","slug":"two-laborers-from-bijraul-died-in-an-accident-in-ludhiana-punjab-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-140313-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बिजरौल के दो मजदूरों की पंजाब के लुधियाना में हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बिजरौल के दो मजदूरों की पंजाब के लुधियाना में हादसे में मौत
विज्ञापन
- ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए पंजाब के लुधियाना गए हुए है बिजरौल के कई परिवार
- हादसे का पता चलने पर परिवार वाले लुधियाना गए, बुधवार को गांव लाए जाएंगे दोनों के शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। पंजाब के लुधियाना में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बिजरौल गांव के मजदूर कमल (19) और उसके साथी रोहन (15) की मौत हो गई। इसका पता चलने पर परिवार वाले लुधियाना चले गए। बताया कि बुधवार को दोनों के शव गांव लाए जाएंगे।
बिजनौर गांव निवासी मुकेश और रवि अपने परिवार के साथ ईंट भट्ठों पर मजदूरी करते हैं। बताया कि दो महीने पहले मुकेश, रवि समेत बिजरौल के कई परिवार ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए पंजाब के लुधियाना चले गए थे। बताया कि वहां पर मुकेश का बेटा कमल और रवि का बेटा रोहन मंगलवार को किसी काम से बाइक लेकर जा रहे थे। तभी एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में कमल और रोहन की अस्पताल जाते समय मौत हो गई।
परिवार के युवक अंकित, विकास आदि ने बताया कि कमल और रोहन की मौत होने के बाद से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। इसका पता चलते ही परिवार के कुछ लोग लुधियाना के लिए चले गए। वहां पर बुधवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई। उधर, बड़ौत पुलिस ने इस हादसे के बारे में जानकारी होने से इंकार किया।