फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two incidents of murder not revealed even after a week

हत्या की दो वारदातों का एक सप्ताह बाद भी खुलासा नहीं

Mon, 01 Feb 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two incidents of murder not revealed even after a week
एसपी ने ली मामले की जानकारी, शीघ्र खुलासे के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। कंडेरा गांव में भरत और बासौली गांव में फोटोग्राफर हत्याकांड का पुलिस एक सप्ताह बीतने के बाद भी खुलासा नहीं कर पाई है। सोमवार को एसपी अभिषेक सिंह रमाला थाना पहुंचे और पुलिस टीम को हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए।
26 जनवरी की रात कंडेरा गांव में निर्माणाधीन डेयरी पर भरत की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता विनोद ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दो दिन बाद बरवाला मार्ग पर बासौली निवासी फोटोग्राफर श्रवणपाल निवासी बासौली की दुकान से घर लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनों ही हत्याकांड में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। एक सप्ताह बाद भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई है। सोमवार को एसपी अभिषेक सिंह ने थाना रमाला पहुंचकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सांत्वना दी
बागपत। सोमवार को सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने फोटोग्राफर श्रवणपाल कश्यप के परिजनों से फोन पर वार्ता कर सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने व घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed