फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   two dead in fever

सूप में बुखार ने दो की जिंदगी लीली

Wed, 07 Oct 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 07 Oct 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
बागपत जनपद में बुखार कहर बनकर टूट रहा है। सूप गांव में सोमवार रात पांच माह की बच्ची और युवक की मौत हो गई। गांव में बुखार से 16 लोगों की जान जा चुकी है। सैकड़ों की संख्या में लोग बुखार से पीड़ित है। ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन


सूप गांव के अमरेश की बेटी ऋतु पांच दिन से बुखार से पीड़ित थी। उसका बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। सोमवार देर रात उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। इसके अलावा गांव के विनोद (40), पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे।
विज्ञापन


परिजनों ने पहले उनका निजी चिकित्सक से उपचार कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया था। सोमवार शाम उनकी भी अचानक तबियत खराब हो गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों का मंगलवार को गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में बुखार से अब तक 16 लोगों की जान जा चुकी है। सैकड़ों की संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। गांव के लोगों का कहना है कि गांव में बुखार ने कहर बरपा रखा है।

ग्रामीणों ने कहा कि इसके बावजूद चिकित्सकों ने गांव में एक दिन थोड़ी देर के लिए स्वास्थ्य कैंप लगाया। सीएमओ डॉक्टर रविंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि गांव में चिकित्सकों की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।


लहचौड़ा में किसान की मौत
चांदीनगर। लहचौड़ा निवासी किसान पिंकी (40), मंगलवार सुबह खेत में चारा लेने के लिए गए थे। इसी दौरान उनकी वहां पर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का मानना है कि पिंकी की हार्टअटैक के कारण मौत हुई है। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed