फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two dead in different accident

हादसे में दो की मौत

Mon, 16 May 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 16 May 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी के मीतली चौराहे के पास रोडवेज बस ने दो बाइक को कुचल दिया। इससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर घायल हो गए। आरोपी बस चालक, बस छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

 
सरूरपुर निवासी युवक अंकित, मोहित, ब्रिजेश और जोनी दो अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर रविवार को मेरठ रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वे मीतली चौराहे के पास पहुंचे, तभी मेरठ की ओर से आ रही रोडवेज बस ने बाइकों में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार चारों युवक घायल हो गए। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए।

विज्ञापन

 

आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। अंकित की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर किया। मेरठ के एक अस्पताल में अंकित ने दम तोड़ दिया। लोगों ने कहा घायल युवक हेलमेट पहने हुए नहीं थे। अंकित की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हादसे में युवक की जान गई
रमाला।  शामली के गांव एलम निवासी विक्रांत उर्फ सोनू (20) साथी प्रशांत के साथ बाइक पर सवार होकर शनिवार रात दस बजे रमाला चीनी मिल से अपने घर लौट रहा था। जब वे ककड़ीपुर गांव के पास पहुंचे, तभी शामली की ओर से तेज गति से आ रहे कैंटर ने बाइक को रौंद दिया। कैंटर बाइक को 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।


 

इस दौरान बाइक में आग लग गई। विक्रांत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रशांत गंभीर घायल हो गया। चालक कैंटर को छोड़कर भाग गया। लोगों ने घटना की पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में मृतक के परिजनों ने रमाला थाना पर कैंटर के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रमाला थाना प्रभारी सतीश चंद्रा का कहना है कि चालक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहा है। 


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed