फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two crooks arrested in gunfight, cartridge and cartridge recovered

मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

Thu, 17 Dec 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two crooks arrested in gunfight, cartridge and cartridge recovered
छपरौली। थाना पुलिस ने तिलवाड़ा नहर की पुलिया के पास मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस व एक बाइक बरामद की है। पूछताछ में बदमाशों ने 27 नवंबर को हलालपुर निवासी अनीस को जान से मारने की नियत से तुगाना नहर पटरी पर मोटरसाइकिल से जाते समय फायर करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हेमेंद्र बालियान ने बताया कि पुलिस को तिलवाड़ा नहर पुलिया के पास दो युवक बाइक से आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया किया तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी में युवकों के पास एक बाइक, दो तमंचे व दो जिंदा व दो खोखे बरामद किए। पकड़े गए युवक जाहिद व गुफरान निवासी पट्टी मूला जाट गांव किरठल थाना रमाला हैं। युवकों ने 18 नवंबर को तुगाना नहर पुलिया के पास हलालपुर के अनीश को जान से मारने की नियत से फायर करना स्वीकार किया है। पकड़ी गई बाइक बदमाशों ने रंछाड़ से चोरी की थी। आरोपियों ने 29 सितंबर को रमाला थाना क्षेत्र के रमाला के जंगल में एक लड़के के साथ मारपीट करना भी स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed