फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two corona patients, including UP police jawans, beat Corona

यूपी पुलिस के जवान सहित दो कोरोना मरीजो ने दी कोरोना को मात

Wed, 07 Oct 2020 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Two corona patients, including UP police jawans, beat Corona
यूपी पुलिस के जवान सहित दो कोरोना मरीजों ने दी कोरोना को मात
विज्ञापन

खेकड़ा। नगर स्थित एल टू कोविड अस्पताल में भर्ती यूपी पुलिस के जवान सहित दो मरीजों ने कोरोना को मात दे दी। स्वस्थ्य होने पर दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। टीम ने जिला जेल और नगर मे 150 लोगो के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए।

नगर स्थित एल टू कोविड अस्पताल में बिनौली निवासी यूपी पुलिस का कांस्टेबल और एल टू में अस्पताल में बड़ौत निवासी महिला भर्ती थीं। बुधवार को दोनों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद बुधवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। दूसरी ओर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला जेल में पहुंचकर 70 बंदियों और नगर के मोहल्ला विजयनगर से 80 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ. ताहिर ने बताया कि कोरोना को मात देने वाले यूपी पुलिस के जवान और महिला को स्वस्थ्य होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। टीम ने जिला जेल व विजयनगर मोहल्ले से कोरोना जांच के लिए 150 लोगों के सैंपल लिए है। सभी को जांच के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed