फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two colleges voting today

दो कॉलेजों में मतदान आज

Fri, 02 Dec 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत Updated Fri, 02 Dec 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत में जनता वैदिक डिग्री कॉलेज व दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को पुलिस सुरक्षा में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जहां कॉलेज व पुलिस प्रशासन सतर्क है, वहीं चुनाव प्रचार के आखिर दिन प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशी पूरी रात क्षेत्र के गांव मेें प्रचार करते नजर आए।
विज्ञापन

 छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र नेता काफी उत्साहित हैं। बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों ने प्रचार मेें अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पूरी रात जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अंकुर चौधरी अपने समर्थकों के साथ चुनाव में व्यस्त नजर आए। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में शुक्रवार सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक नौ बूथों पर मतदान प्रक्रिया कराई जाएगी। कुल 4280 वोटर अपने मत का प्रयोग करके। चुनाव अधिकारी डा. मौजपाल व प्राचार्य डा. नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर सात कर्मचारी लगाए गए हैं। पुलिस और प्रशासन से भी मदद मांगी गई है। मतदान के बाद मतगणना कराई जाएगी। बताया कि अंकुर चौधरी, मोहित और अनुज के पैनल चुनावी मैदान में है। 
विज्ञापन

उधर, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में महामंत्री पद पर राहुल रुहेला व पुनीत चुनावी मैदान में है। अध्यक्ष पद एकमात्र हर्ष खोखर, उपाध्यक्ष पद पर गौरव पंवार दोघट, सह सचिव शिवानी व कोषाध्यक्ष विक्की कुमार पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं। छह बूथ बनाए गए हैं। कुल 2780 सौ छात्र अपने मत का प्रयोग करेंगे। चुनाव अधिकारी मीना कुमार ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर सात कर्मचारी लगाए गए हैं। सुबह 10 बजे से 3 बजे तक मतदान व उसके तुरंत बाद मतगणना प्रक्रिया कराई जाएगी। विजेता प्रत्याशियों को साथ में शपथ ग्रहण कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed