Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   political news

Baghpat News: प्रत्याशी हमारा...सिंबल आपका

Tue, 24 Nov 2026 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
political news
बागपत। विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे में भाजपा व रालोद के बीच प्रत्याशी हमारा, सिंबल आपका वाला नियम लागू हो सकता है। इसमें रालोद के सिंबल पर चुनाव मैदान में भाजपा के कई नेता उतर सकते हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर भाजपा व रालोद में बातचीत शुरू हो गई है। रालोद को कितनी सीटें मिलेंगी, उनकी घोषणा दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक होने की उम्मीद है। हालांकि अभी केवल सीटों की संख्या की घोषणा होगी और सीटों के नाम चुनाव की घोषणा के साथ ही सार्वजनिक किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस बीच रालोद अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह का एक बयान काफी वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कहा है कि हमारे जनाधार वाली कुछ सीटों के लिए कार्यकर्ताओं को सब्र रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे यह माना जा रहा है कि सीट बंटवारे में बागपत, मुजफ्फरनगर, मथुरा, शामली समेत कई जगह रालोद के सिंबल पर भाजपा नेता चुनाव लड़ सकते हैं। रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष गुर्जर का कहना है कि सीट बंटवारा केंद्रीय समिति के स्तर से तय होगा। वहां से इस पर बातचीत होगी।
रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़े थे सपा नेता
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी इस तरह रालोद के सिंबल पर सपा के कई प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। सिवालखास से सपा के गुलाम मोहम्मद को रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़ाया गया था। मीरापुर से चंदन चौहान, पुरकाजी से अनिल कुमार, मुरादनगर से सुरेंद्र कुमार मुन्नी समेत कई अन्य भी सपा में होते हुए रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़े। हालांकि गुलाम मोहम्मद, चंदन चौहान, अनिल कुमार चुनाव जीतने के बाद भाजपा से गठबंधन होने पर रालोद के साथ ही रहे।

मुस्लिम को चुनाव लड़ा सकते हैं जयंत
रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने अपने एक साक्षात्कार में कहा है कि पिछले चुनाव में मुस्लिमों ने उनको वोट दिया। इस बार भी मुस्लिमों का वोट उनको मिलेगा। गठबंधन जरूर है, लेकिन दोनों के संगठन अलग है। हम मुस्लिमों को टिकट देकर चुनाव लड़ाएंगे। उन्होंने साक्षात्कार में सपा के साथ गठबंधन के दौरान हर बात में उनके हस्तक्षेप को लेकर भी जिक्र किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed