{"_id":"6b04a56cd6e5a9b3fe0192d6","slug":"health-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-162756-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बुखार से 12वीं के छात्र की मौत, 30 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बुखार से 12वीं के छात्र की मौत, 30 बीमार
विज्ञापन
रटौल। विनयपुर गांव में सोमवार की सुबह कक्षा 12वीं के छात्र हर्ष (17) की बुखार से मौत हो गई। गांव में 30 लोग बुखार से पीड़ित हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी शिविर नहीं लगाया जा रहा है। इससे लोगों को निजी चिकित्सकों के पास उपचार करवाना पड़ रहा है। गांव के लोगों ने स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग की है।
गांव के नरेंद्र कुमार ने बताया कि उनका बेटा हर्ष रटौल कस्बे के संत मेरी इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। उसको एक सप्ताह पहले बुखार हुआ था, जिसका एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। रविवार की शाम को बेटे की हालत ज्यादा खराब होने लगी और अधिक उल्टी होने के कारण गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां भी आराम नहीं लगा और सोमवार की सुबह बेटे हर्ष की मौत हो गई।
वहीं गांव में बुखार से माया, रविता, रूमन, धनवीर, रितिक, जतन, समीर, सुशील, सोनू, सविता, राकेश, यशोदा, मोनू, राहुल आदि 30 लोग बुखार से पीड़ित हैं। मनोज प्रधान, ज्ञानेंद्र, शुऐब, धन्नू और विनोद आदि ने बताया कि दो माह से गांव में लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी गांव में स्वास्थ्य शिविर नहीं लगाया जा रहा है। इसके कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि पीएचसी से उपचार कराने के बाद भी राहत नहीं मिलने के कारण उन्हें निजी चिकित्सक के यहां उपचार करवाना पड़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से गांव में शिविर लगाकर मरीजों को दवाई वितरित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
--
वर्जन
- विनयपुर गांव में बुखार से छात्र के मौत की जानकारी नहीं है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर शिविर लगाकर लगाया जाएगा। वहां सभी की जांच कराई जाएगी और दवाई दी जाएगी।
-डॉ. ताहिर, सीएचसी अधीक्षक खेकड़ा