{"_id":"6637f51c7a5b449ec60d66c6","slug":"two-arrested-for-betting-on-ipl-rs-153-lakh-recovered-baghpat-news-c-28-1-bag1001-112705-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आईपीएल पर सट्टा लगाते दो गिरफ्तार, 1.53 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आईपीएल पर सट्टा लगाते दो गिरफ्तार, 1.53 लाख रुपये बरामद
Mon, 06 May 2024 02:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 06 May 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
बागपत। शहर की ईदगाह काॅलोनी में आईपीएल की सट्टेबाजी चल रही थी। जिसका खुलासा पुलिस की छापामारी में हो गया। जिसमें पुलिस ने आईपीएल की सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गिरोह का सरगना समेत अन्य फरार हैं। सट्टा लगाने वालों से 1.53 लाख रुपये की नकदी, लैपटॉप समेत अन्य सामान बरामद किए।
आईपीएल शुरू होते ही जिले में मैचों पर सट्टा लगना शुरू हो गया है। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि ईदगाह कालोनी में मुखबिर की सूचना पर समीर के मेडिकल स्टोर पर छापामारी की गई। जहां से अबुलेश निवासी बिलौचपुरा और हैदर निवासी पुराना कस्बा को गिरफ्तार किया गया। जिनसे एक लैपटॉप, एक आईपैड, एक मोबाइल, 1.53 लाख रुपये नकदी बरामद की गई। पूछताछ में बताया गया कि आशु कुरैशी निवासी मेरठ सट्टे का धंधा चलवा रहा था जो मुख्य बुकी है। इसके अलावा समीर ने अपने ठिकाने पर काम शुरू करा दिया था। समीर और आशु की तलाश में दबिश दी जा रही है और गिरफ्तार अबुलेश और हैदर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
लिमिट बनाकर चलाया जा रहा खेल
पुलिस की छापामारी में गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आईपीएल में रुपये लगाने वाले युवकों की लिमिट बनाई जाती है। जिसके बदले पांच से दस हजार रुपये वसूले जाते हैं। रुपये खत्म होने पर दोबारा लिमिट बनानी पड़ती है।
विज्ञापन
बर्बाद हो चुके हैं युवा
आईपीएल शुरू होते ही जिले के काफी संख्या में युवा सट्टेबाजी में लग जाते हैं। जो मोटी रकम हारकर बर्बाद हो चुके हैं। जिसको लेकर जिले में कई बार झगड़े भी हो चुके हैं। सूत्रों की माने तो आईपीएल के सीजन में जिले के सभी कस्बों से लेकर गांवों में आईपीएल पर सट्टा लगाने का धंधा जोरों पर चल रहा है।

मेडिकल कॉलेज में एक्सरे कक्ष के पास लगा फायर सिलेडर । संवाद