{"_id":"5f591e8c8ebc3e54c5192d01","slug":"turn-off-the-light-advocates-will-protest-by-lighting-a-lamp-baghpat-news-mrt500401493","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइट बंद कर, दीपक जलाकर विरोध करेगें अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइट बंद कर, दीपक जलाकर विरोध करेगें अधिवक्ता
विज्ञापन
बेरोजगारी को लेकर आंदोलन की राह पर आए अधिवक्ता
बागपत। बेरोजगारी को लेकर सरकार के खिलाफ जनता ने बिगुल फूंकना शुरू कर दिया है। बुधवार को कचहरी परिसर में जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी बैठक की। जिसमें बढ़ती बेरोजगारी पर विचार-विमर्श कर चिंता जलायी गई। सरकार की ओर से जारी अध्यादेश को किसान विरोधी बताया। बेरोजगारी के विरोध में रात नौ बजे, नौ मिनट तक लाइटें बंद करके दीये, मोमबत्ती व मशाल जलाकर विरोध करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में पूर्व जिला बार अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर ने कहा कि देश में पिछले 45 वर्षों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। रोजगार के अभाव में युवा वर्ग दर-दर की ठोकरें खा रहा है।उन्होंने सरकार से अध्यादेशों को वापस लेने की मांग की। वरिष्ठ अधिवक्ता केपी सिंह, राजकुमार त्यागी, धमेंद्र काठा व सतेंद्र खोखर ने कहा कि अधिवक्ता बेरोजगार युवकों की लड़ाई में अग्रिम भूमिका निभाएंगे। जरूरत पड़ने पर बेरोजगारों के लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में मूलचंद यादव, राशिद तसलीम, राकेश धामा, संतोष कश्यप, शिमला करहाना, विजय तोमर, अमरपाल राणा, सचिन खोखर, कमल जुनेजा, जाकिर हुसैन मौजूद रहे।