अमीनगर सराय। सैडभर की वेदीराम स्पोर्ट्स सोसाइटी की तरफ से बुधवार को जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें जिले के 20 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विजेताओं का मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक सोहित त्यागी व प्रधानाचार्य भूमेश्वर शर्मा ने किया। 49 किग्रा भार वर्ग में बुढ़सैनी के तूफेल और बालिका वर्ग में कृष्णा इंटर कालेज की शिवानी प्रथम स्थान पर रही। 55 किग्रा भार वर्ग में शीलचंद इंटर कालेज का सारिक और बालैनी की प्रीति, बालिका वर्ग की 58 किग्रा भार वर्ग में बालैनी की सामिया अव्वल रही।
बालक वर्ग की 67 किग्रा भार वर्ग में बालैनी का हर्षवर्धन और 71 किग्रा में दाहा की अभिलाषा, 73 किग्रा में बालैनी का सुहेल, 81 किग्रा भार वर्ग में शीलचंद इंटर कॉलेज अमीनगर सराय का अजय कुमार पहले स्थान पर रहा। मौके पर जिला वेट लिफ्टिंग अध्यक्ष यशपाल यादव, जिला संयोजक अमित पंवार, पूर्व प्रधान श्याम यादव, जिला खेल सचिव गजेंद्र यादव, राजीव, रोहित अग्रवाल, अंकित खोकर, अमित मीतली, कपिल बालियान, प्रताप कुमार मौजूद रहे।