फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Truck driver was shot and killed

ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या

Sun, 20 Nov 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 20 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Truck driver was shot and killed
बड़ौत में ट्रक चालक के शव का पंचनामा भरते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत  मे शुक्रवार रात दिल्ली बस स्टैंड के नजदीक एक ट्रक चालक की गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। बदमाश शव ट्रक में ही छोड़कर भाग निकले। शनिवार सुबह ट्रक में शव मिलने से नगर में सनसनी फैल गई। बाद में उसकी शिनाख्त उसकी जेब में मिले डीएल के आधार पर दिल्ली निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


निरंजन (50) वर्ष पुत्र रामकुमार भागलपुरी दिल्ली का रहने वाला है। वह ट्रक नंबर एमएच 14 बीजे 2842 पर चालक है। वह दिल्ली से अग्रवाल एक्सप्रेस रिलोकेशन पूना ट्रांस्पोर्ट कंपनी का ट्रक चलाता है। वह दिल्ली से कपड़ा लेकर देहरादून गया था और 17/18 नवंबर की रात में देहरादून कपड़ा उतारकर वहां से पानीपत वाया दिल्ली के लिए मशीनरी पार्ट भरकर चला था। उसका शनिवार की सुबह ट्रक में खून से लथपथ शव पड़ा मिला। उसके सीने में गोली लगी हुई थी। सूचना पर सीओ कर्मवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया।
विज्ञापन


डीएल के आधार पर ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर को इस संबंध में सूचना दी। अभी तक उनके परिजन यहां नहीं पहुंचे थे और न ही कोई रिपोर्ट दर्ज कराने आया था। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि चालक की गोली मारकर हत्या की गई है। ट्रक में सामान भरा हुआ था। उसकी हत्या अभी तक किन कारणों से हुई है पता नहीं चल सका है क्योंकि उसकी जेब में पर्स व पैसे भी थे। उनके परिजनों के आने पर ही इस घटना की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed