फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Troubled people demonstrated due to waterlogging

पाठशाला मार्ग से पानी की निकासी का काम शुरू

Mon, 01 Aug 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Troubled people demonstrated due to waterlogging
खेकड़ा में पाठशाला रोड़ पर हुए जलभराव में गिरा बाइक सवार - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। पाठशाला मार्ग पर हुए जलभराव के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग की। जिसके बाद एसडीएम ने मार्ग से पानी की निकासी का काम शुरू कराया।
विज्ञापन

पाठशाला मार्ग स्थित नाला गंदगी से अटा पड़ा है। जिस कारण नाले से पानी की निकासी ना होने के चलते फैक्टरियों का केमिकल युक्त दूषित पानी मार्ग पर भरा हुआ है। जिससे आवागमन में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। सोमवार को लोगों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। तहसील में पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्या के निदान की मांग की। वहीं पाठशाला मार्ग पर हुए जलभराव में बाइक सवार खेकड़ा निवासी सचिन और रविंद्र गिरकर घायल हो गए। दोनो घायलों को खेकड़ा के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एसडीएम ने जेसीबी मंगवाकर मार्ग पर पानी निकासी का काम शुरू करा दिया। एसडीएम अजय कुमार का कहना है कि जेसीबी से नाले की साफ सफाई कराई जा रही है। पाठशाला मार्ग पर बने जलभराव को पंप से निकलवाकर नगरवासियों की समस्या का निदान कराया जा रहा है। मौके पर इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल पंवार, संदीप कुमार, रविंद्र सिंह, समाजसेवी रामकुमार धामा, राकेश कुमार, सुधीर धामा, सचिन कुमार, तरसपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed