फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Triple murder in Baghpat, youth strangles father-uncle and aunt to death

UP: एक साथ तीन हत्याओं से दहला बागपत, युवक ने पिता-चाचा और बुआ की गला दबाकर की हत्या

Wed, 12 Apr 2023 01:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Apr 2023 01:19 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी में लगातार हत्याओं का सिलसिला जारी है। बागपत में मंगलवार देर रात एक युवक ने अपने पिता चाचा और बुआ को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि युवक ने नशे में वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची है।

विज्ञापन
Triple murder in Baghpat, youth strangles father-uncle and aunt to death
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार देर रात एक युवक ने अपने पिता, चाचा व बुआ को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी अपनी दूसरी बुआ के घर पहुंच गया और वारदात कबूल कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छपरौली थाना क्षेत्र के शबगा गांव में शराब के नशे में एक युवक ने मंगलवार की देर रात्रि अपने पिता, अपने चाचा व बुआ की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Aditya Rana Encounter: यूपी पुलिस के लिए बना रहा सिरदर्द, हर बार दी खाकी को मात, मुठभेड़ में हुआ ढेर

बुधवार सुबह हत्यारोपी सिरसली गांव में अपनी बुआ के घर पर पहुंचा और हत्याकांड की जानकारी देते हुए बोला कि मैंने तीनों की हत्या कर दी है। एक साथ तीन हत्या से पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना पर छपरौली, बड़ौत सहित अन्य थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंचे और तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। उधर, तीन हत्याओं से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर भारी संख्या में भीड़ जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed