फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aditya Rana Encounter: Bijnor police shot dead crook of prize money two and a half lakh

Aditya Rana Encounter: यूपी पुलिस के लिए बना रहा सिरदर्द, हर बार दी खाकी को मात, मुठभेड़ में हुआ ढेर

Wed, 12 Apr 2023 01:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Apr 2023 01:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस कस्टडी से फरार चल रहे ढाई लाख के इनामी बदमाश आदित्य राणा को मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया। पुलिस उसे काफी समय से तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
Aditya Rana Encounter: Bijnor police shot dead crook of prize money two and a half lakh
आदित्य राणा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश की बिजनौर पुलिस को मंगलवार देर रात बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस कस्टडी से फरार चल रहे कुख्यात ढाई लाख के इनामी बदमाश आदित्य राणा को पुलिस टीम ने ढेर कर दिया। मुठभेड़ के दौरान कई सिपाही भी घायल हुए हैं। पश्चिमी यूपी के बड़े अपराधी आदित्य राणा हिरासत से भागने के बाद पुलिस का सिरदर्द बना हुआ था। भरसक प्रयासों के बावजूद पुलिस उस तक नहीं पहुंच पा रही थी।

विज्ञापन


स्योहारा थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर मार्ग पर मंगलवार देर रात करीब दो बजे ढाई लाख के फरार इनामी बदमाश आदित्य राणा और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें आदित्य सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी स्योहारा लाया गया। यहां आदित्य राणा को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य का उपचार जारी है।

विज्ञापन

Aditya Rana Encounter: Bijnor police shot dead crook of prize money two and a half lakh
एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

कुख्यात अपराधी आदित्य राणा के फरार होने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। उस पर दर्ज मुकदमों को देखते हुए एसटीएफ को भी जिम्मेदारी दी गई। पुलिस ने बरेली से लेकर हरदोई तक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। तस्वीर दिखाकर टोल टैक्स पर भी पूछताछ की। पुलिस सर्विलांस के जरिये भी लोकेशन ट्रेस की गई लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उस पर ढाई लाख का इनाम घोषित कर दिया गया।

Aditya Rana Encounter: Bijnor police shot dead crook of prize money two and a half lakh
एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

ढाई लाख का इनामी कुख्यात आदित्य राणा हर बार पुलिस को चकमा देता रहा। पिछले दिनों आदित्य राणा के सरेंडर करने की अफवाह पर भी पुलिस चौकन्नी रही। यही नहीं वह दो बार पुलिस को चकमा देकर हिरासत से और चार बार पुलिस घेराबंदी व फायरिंग के बीच भाग चुका था। हाल ही में हुई एक पुलिस ने एक मुठभेड़ में उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो गया था।

विज्ञापन

Aditya Rana Encounter: Bijnor police shot dead crook of prize money two and a half lakh
बदमाश आदित्य राणा - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर, लखनऊ, मुरादाबाद आदि जिलों में आदित्य राणा पर मुकदमे दर्ज हैं। उसके भागने के बाद से लखनऊ के अधिकारी अलर्ट हो गए थे। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ को लगाया। एसओजी समेत पुलिस की तीन टीमों को कुख्यात आदित्य की तलाश में लगाया गया था। आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिली।

Aditya Rana Encounter: Bijnor police shot dead crook of prize money two and a half lakh
एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

राणा नंगला बिजनौर निवासी आदित्य पर हत्या, लूट सहित 40 से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक 23 अगस्त 2022 को शिवाला कलां थाने में दर्ज एक मामले की सुनवाई के लिए पुलिस आदित्य राणा को लखनऊ जेल से बिजनौर लाई थी। यहां से लौटते समय शाहजहांपुर के रेड चिली ढाबे से पुलिस को चकमा देकर आदित्य राणा फरार हो गया था। इसके बाद आदित्य को प्रदेशीय माफिया घोषित करने के साथ ही उस पर ढाई लाख रुपये का इनाम कर दिया गया था। तभी से पुलिस इसकी तलाश में जुटी थी।

Aditya Rana Encounter: Bijnor police shot dead crook of prize money two and a half lakh
एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

एसपी नीरज कुमार जादौन के मुताबिक मंगलवार देर रात एसओजी टीम को सूचना मिली कि आदित्य और उसके साथी बुढ़नपुर मार्ग पर हैं। मौका मिलते ही टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी। अब तक पुलिस आदित्य गैंग के आठ से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें उसका ग्राम प्रधान भाई चंद्रवीर बिट्टू भी शामिल है। मुठभेड़ में स्योहारा थाना प्रभारी राजीव चौधरी, हमराह अजय कुमार फौजी, एसओजी इंस्पेक्टर जयवीर सिंह, सिपाही अरुण व रईस घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed