फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tribute paid on Brahma Baba's death anniversary

Baghpat News: ब्रह्मा बाबा पुण्य स्मृति दिवस पर दी श्रद्धांजलि

Sun, 19 Jan 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 19 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid on Brahma Baba's death anniversary
अग्रवाल मंडी टटीरी में ब्रह्माकुमारी आश्रम में ब्रह्मा बाबा की पुण्य स्मृति दिवस मनाते श्रद्धाल - फोटो : jammu news
बागपत। शहर के भजन विहार कॉलोनी में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को ब्रह्मा बाबा की पुण्य स्मृति दिवस पर गणमान्य लोगों ने बाबा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं टटीरी कस्बे में भी स्मृति दिवस मनाया।
विज्ञापन

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय आश्रम की संचालक गीता दीदी ने बताया आध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थापना करने वाले पिता ब्रह्मा बाबा नवयुग के अद्भुत शिल्पी थे। 18 जनवरी 1969 को ब्रह्मा बाबा ने अपने देह का परित्याग कर संपूर्णता की स्थिति को प्राप्त किया। उनकी पुण्य स्मृति में विश्व भर में 18 जनवरी को पुण्य दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया ब्रह्मा बाबा की पुण्य स्मृति दिवस के रूप में मनाई। साथ ही विश्व शांति के लिए 14 घंटे का अखंड योग किया। पल्लवी ने बाबा के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित आश्रम की दीदी और नगर के गणमान्य लोगों ने आधा घंटा मौन रहकर विश्व शांति के लिए सशक्त वातावरण बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विकास, संजय, बबीता, अनंत, अशोक मौजूद रहे। वहीं टटीरी कस्बे के ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय में ब्रह्मा बाबा का स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान नीरू, अंजू, रूपाली, माही, सुनील, ईश्वर, सतीश, लोकेश, बिल्लू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed