{"_id":"6ab1172d6fa3bf4b1103dcd6","slug":"dharna-held-at-the-collectorate-demanding-action-against-the-doctors-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-159160-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में दिया धरना
विज्ञापन
बागपत। बिचपड़ी गांव की महिला सुनीता की मौत के मामले में परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने बीएएमएस चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।
बिचपड़ी गांव निवासी हरवीर ने बताया कि उनकी पत्नी सुनीता के शरीर में गांठ थी। 31 अगस्त को गांव के बीएएमएस चिकित्सकों ने उनका ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के बाद सुनीता की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आठ सितंबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद हरवीर ने सिंघावली अहीर थाने में चिकित्सकों के खिलाफ तहरीर दी थी। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। इस कारण परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
परिजनों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम देवेंद्र कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में चिकित्सकों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की। एडीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने प्रदर्शनकारियों को जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान फिरे प्रधान, जसबीर, मनोज, श्रीकांत धामा, दीपांशु, रामबीर और श्याम सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर न्याय की मांग की।