फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Trembling due to bitter cold

कड़ाके की ठंड से कांपा बागपत

Fri, 27 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Trembling due to bitter cold
बागपत में सर्द हवा के बीच खेत से आती महिला किसान - फोटो : BAGHPAT
कड़ाके की ठंड से कांपा बागपत
विज्ञापन

बागपत। बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। न्यूनतम पारा लुढ़ककर 4.3 डिग्री तक चला गया। दिन भर लोग कंपकंपाते रहे और घरों में दुबके रहे। जरूरी काम के लिए ही लोग बाहर निकले। वहीं शीतलहर के कारण जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। दिल्ली-शामली रेलमार्ग पर कोहरे के चलते कई पैसेंजर ट्रेनें लेट हो गईं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण मैदान क्षेत्र के लोग भी बर्फीली हवाओं से ठिठुर रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 4.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वर्तमान सीजन का यह सबसे कम तापमान रहा। अधिकतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे की चादर भी पैर पसारे रही। दृश्यता कम रहने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भी कोहरे के कारण वाहनों की संख्या घट गई। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, मेरठ-बागपत मार्ग और बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग समेत अन्य मार्गों पर वाहन रेंगते दिखे। दिन में सूर्यग्रहण के बाद हल्की धूप कुछ देर के लिए खिली, लेकिन लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिली। सर्द हवाओं के आगे धूप बेबस रही। शाम होते-होते तापमान फिर गिर गया। ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा। इसके अलावा एक्यूआई भी खतरनाक स्तर पर है, जो कि बृहस्पतिवार को 241 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed