फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Travel became easier, two new trains started

दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर आसान होगा यात्रियों का सफर, दो नई ट्रेन शुरू हुई

Thu, 18 Aug 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Travel became easier, two new trains started
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर दो नई ट्रेनों का संचालन हुआ। जिससे यात्रियों का सफर और आसान हो गया है। अब दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर 11 ट्रेनों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी फैलने पर दिल्ली-शामली वाया बागपत रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था। संक्त्रस्मण कम होने पर रेलवे की ओर से मार्ग पर तीन ट्रेनों का संचालन शुरू किया था। ट्रेन कम होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रेलवे की ओर से पांच अगस्त से शुक्त्रस्वार तक आठ नई ट्रेनों को शुरू किया है। स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि दो सप्ताह में मार्ग पर आठ नई ट्रेन शुरू हो गई हैं, जिनमें दो ट्रेन बृहस्पतिवार को शुरू हुई। ट्रेन शुरू होने से मार्ग पर अब 11 ट्रेन चल रही हैं।
विज्ञापन

-----
दिल्ली से आने वाली ट्रेन
-दिल्ली से शामली - सुबह 4ऱ्35 बजे दिल्ली से चलकर सुबह 5ऱ्45 बजे बागपत रोड रेलवे स्टेशन पहुंचेगी
-दिल्ली से सहारनपुर तक - सुबह 5ऱ्25 बजे दिल्ली से चलकर सुबह 6ऱ्45 बजे बागपत रोड रेलवे स्टेशन पहुंचेगी
-दिल्ली से सहारनपुर तक - सुबह 7ऱ्45 बजे चलकर सुबह 9ऱ्02 बजे बागपत पहुंचेगी
-दिल्ली से शामली तक - सुबह 9ऱ्10 बजे दिल्ली से चलकर सुबह 10ऱ्20 बजे बागपत पहुंचेगी
-दिल्ली से हरिद्वार तक - सुबह 10ऱ्30 बजे चलकर सुबह 11ऱ्30 बजे बागपत पहुंचेगी
-दिल्ली से सहारनपुर - दोपहर 1ऱ्00 बजे दिल्ली से चलकर 2ऱ्11 बजे बागपत पहुंचेगी
-दिल्ली से कासिमपुर खेड़ी - दोपहर 3ऱ्30 बजे चलकर 4ऱ्45 बजे बागपत पहुंचेगी
-दिल्ली से सहारनपुर एक्सप्रेस- शाम 5ऱ्15 बजे दिल्ली से चलकर 6ऱ्19 बजे बागपत पहुंचेगी
-दिल्ली से सहारनपुर - शाम 6ऱ्05 बजे दिल्ली से चलकर 7ऱ्27 बजे बागपत पहुंचेगी
-दिल्ली से शामली - शाम 7ऱ्00 बजे दिल्ली से चलकर रात 8ऱ्18 बजे बागपत पहुंचेगी
-दिल्ली से शामली - रात 9ऱ्00 बजे दिल्ली से चलकर रात 10ऱ्16 बजे बागपत पहुंचेगी
----
सहारनपुर व शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन
-शामली से दोपहर में सुबह 1.55 बजे चलकर - सुबह 2.57 बजे बागपत पहुंचेगी
-शामली से सुबह 4.20 बजे चलकर सुबह 5.56 बजे बागपत पहुंचेगी
-सहारनपुर से सुबह 3.30 बजे चलकर - सुबह 6.53 बजे बागपत पहुंचेगी
-शामली से सुबह 6.40 बजे चलकर - सुबह 8.22 बजे बागपत पहुंचेगी
-जनता एक्सप्रेस सहारनपुर सुबह 6.20 बजे चलकर सुबह 8.55 बजे बागपत पहुंचेगी
-सहारनपुर से सुबह 6.55 बजे चलकर सुबह 8.55 बागपत पहुंचेगी
-शामली से सुबह 9.55 बजे चलकर सुबह 11.16 बागपत पहुंचेगी
-हरिद्वार से सुबह 7.25 बजे चलकर दोपहर 1.21 बागपत पहुंचेगी
-सहारनपुर से दोपहर 1.15 बजे चलकर शाम 4.40 बागपत पहुंचेगी
-कासिमपुर खेड़ी से शाम 6.35 बजे चलकर शाम 7.21 बागपत पहुंचेगी
-सहारनपुर से शाम 6.15 बजे चलकर रात 10.11 बजे बागपत पहुंचेगी
-----
रेलवे लाइन पर 23 तक चलेगा मरम्मत काम
अग्रवाल मंडी टटीरी। स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि रेलवे मार्ग पर शुक्त्रस्वार से 23 अगस्त तक मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। 19 अगस्त को दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह 9ऱ्02 पर बागपत स्टेशन पहुंचती है यह ट्रेन 23 अगस्त तक शामली तक ही जाएगी। शाम को शामली से 4ऱ्40 बजे पर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके अलावा दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पूर्वाह्न 11ऱ्30 बजे पर रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। अब यह ट्रेन दो घंटे की देरी से दोपहर 1ऱ्30 बजे पर स्टेशन पहुुंचेगी। हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन मार्ग पर रद्द रहेगी। यह ट्रेन टपरी से वाया मेरठ होते हुए दिल्ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed