फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Transformers kept in the open in Bamnoli pose a risk of accident

Baghpat News: बामनौली में खुले में रखे ट्रांसफार्मरोंं से हादसे का खतरा

Thu, 04 Dec 2025 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Transformers kept in the open in Bamnoli pose a risk of accident
मेरी आवाज सुनो कॉलम से संबं​​धित फोटो। मास्टर वीरेंद्र तोमर
- ट्रांसफार्मरों की चहारदीवारी नहीं होने पर लोगों ने आक्रोश जताया, कई ग्रामीणों को लग चुके हैं करंट के झटके
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दोघट। बामनौली गांव में खुले में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर से हादसा होने का खतरा बना हुआ है। इससे कई लोगों को करंट भी लग चुका है और बच्चों के स्कूल जाते समय आसपास के लोगों को निगरानी भी करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अफसरों से ट्रांसफार्मर के चारों तरफ दीवार कराने की मांग की।
बामनौली गांव निवासी नरेश, सोनू माया, विजय तोमर, मास्टर वीरेंद्र तोमर आदि आदि ने बताया कि बिजली आपूर्ति के लिए गांव में चार ट्रांसफार्मर लगाए गए है, जिनकी घेराबंदी भी नहीं कराई गई। खुले में रखे ट्रांसफार्मरों की चारदीवारी भी नहीं कराई गई, जिससे हादसा होने का खतरा बना रहता है। खुले में रखे ट्रांसफार्मर की चपेट में कई गोवंश आने से झुलस चुके हैं और दिन में बार-बार तारों में स्पार्किंग होने से चिंगारी उठती रहती है। इसके अलावा बारिश में परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है।
विज्ञापन

--

- खुले में रखे ट्रांसफार्मर की घेराबंदी के लिए चहारदीवारी कराना जरूरी है। इनसे कई लोगों को करंट भी लग चुका है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मास्टर वीरेंद्र तोमर
विज्ञापन
विज्ञापन

- ऊर्जा निगम की लापरवाही के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हादसे के खतरे को लेकर जल्द ही सभी ट्रांसफार्मरों की चारदीवारी कराई जाए। - ऋषिपाल सिंह
- खुले में रखे ट्रांसफार्मरों की चारदीवारी कराने के लिए कई बार ऊर्जा निगम के अफसरों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। - कुलदीप ठेकेदार
- ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा के लिए चारों ट्रांसफार्मरों की चहारदीवारी कराई जाए। ऊर्जा निगम के अधिकारी प्राथमिकता से ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराए। - मास्टर जलसिंह

वर्जन-ट्रांसफार्मरोंं की चहारदीवारी कराई जा रही है। बामनौली के ट्रांसफार्मरों की चारदीवारी कराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलने पर चारदीवारी कराई जाएगी। - केके पटेल, अवर अभियंता, ऊर्जा निगम

मेरी आवाज सुनो कॉलम से संबंधित फोटो। मास्टर वीरेंद्र तोमर

मेरी आवाज सुनो कॉलम से संबंधित फोटो। मास्टर वीरेंद्र तोमर

मेरी आवाज सुनो कॉलम से संबंधित फोटो। मास्टर वीरेंद्र तोमर

मेरी आवाज सुनो कॉलम से संबंधित फोटो। मास्टर वीरेंद्र तोमर

मेरी आवाज सुनो कॉलम से संबंधित फोटो। मास्टर वीरेंद्र तोमर

मेरी आवाज सुनो कॉलम से संबंधित फोटो। मास्टर वीरेंद्र तोमर

मेरी आवाज सुनो कॉलम से संबंधित फोटो। मास्टर वीरेंद्र तोमर

मेरी आवाज सुनो कॉलम से संबंधित फोटो। मास्टर वीरेंद्र तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed