{"_id":"646e100dac20aa68b60b6a14","slug":"transformer-goods-stolen-200-houses-without-lights-baghpat-news-c-28-1-bag1001-1568-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ट्रांसफार्मर का सामान चोरी, 200 घरों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ट्रांसफार्मर का सामान चोरी, 200 घरों की बत्ती गुल
विज्ञापन
-लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना, शिकायत की
फोटो 6
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। पुरा गांव में लगे 250 केवीए के ट्रासंफार्मर से मंगलवार रात चोरों ने सामान चोरी कर लिया। इससे पुरा गांव के 200 घरों की बत्ती गुल हो गई। ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले भी कई ट्रांसफार्मरों में चोरी की जा चुकी है।
पुरा गांव के रहने वाले धर्मेंद्र, सतवीर ने बतया कि गांव के जंगल में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। उन्होंने बताया कि गांव के 200 से अधिक घरों में विद्युत सप्लाई के लिए 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। चोरों ने मंगलवार रात ट्रांसफार्मर से कीमती सामान चोरी कर लिया। इससे गांव के 200 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते बुधवार सुबह तक ग्रामीणों को पेयजल समेत अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस मामले में थाना प्रभारी प्रदीप ढौढियाल का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।