फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Transfer of doctors started, the department demanded staff from the government

Baghpat News: चिकित्सकों के तबादले शुरु, विभाग ने शासन से की स्टॉफ की मांग

Fri, 16 Jun 2023 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Transfer of doctors started, the department demanded staff from the government
बागपत। स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों के तबादले शुरु हो गए है। जिला अस्पताल के फिजिशियन का मेरठ के किठौर में तबादला हो चुका है। अन्य चिकित्सक भी तबादले के लिए शासन सूची का इंतजार कर रहे है। जिला अस्पताल में पहले ही चिकित्सकों की कमी है। विभाग ने शासन से जिले में चिकित्सकों की मांग की है।
विज्ञापन

जिले में विशेषज्ञ चिकित्सक और और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी है। जिला अस्पताल में एक सर्जन और एक हड्डी रोग विशेषज्ञ को अटैच किया गया है। सीएएस डॉ एसके चौधरी ने बताया कि पहली तबादला नीति में जिले से चार चिकित्सकों का स्थानांतरण दूसरे जनपदों में हुआ था और अब एक और चिकित्सक डॉ राजेश का स्थानांतरण हो गया है, मगर अभी तक जिले को एक भी चिकित्सक नहीं मिला है। शासन को स्टॉफ की कमी के बारें में पत्र भेजा गया है। स्थानांतरण नीति में जिले को भी चिकित्सक मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मानकों को पूरा न करने वाले कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
बागपत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक से मिले। उनका कहना था कि जिले में चल रहे कोचिंग सेंटर मानकों को पूरा नहीं कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग संयोजक अमित दीक्षित और जिला संयोजक सत्यम चौधरी का कहना था कि सेंटर संचालक मनमानी कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने अवैध कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिला संगठन मंत्री ओजेश गौड़, विनीत दांगी, विपिन तोमर, निशांत प्रताप, विवेक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed