फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Training given to panchayat assistants to make ayushman card

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पंचायत सहायकों को दिया प्रशिक्षण

Mon, 19 Sep 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Training given to panchayat assistants to make ayushman card
खेकड़ा। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए खेकड़ा खंड विकास कार्यालय पर पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण दिया। साथ ही मोबाइल पोर्टल पर पात्रों की जानकारी दर्ज करने के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

आयुष्मान पखवाडे़ के तहत क्षेत्र के गांवों में आशा कार्यकर्ताओं और सीएचओ के माध्यम से लाभार्थियों के निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाए जा रहे हैं। कार्ड के जरिये लाभार्थी परिवार पांच लाख तक का निशुल्क इलाज संबद्ध अस्पताल में भर्ती होकर प्राप्त कर सकते हैं। अब प्रत्येक गांव में तैनात पंचायत सहायक भी पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को खंड विकास कार्यालय सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में क्षेत्र के 36 गांवों के पंचायत सहायकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण जिला आईटी मैनेजर अभिषेक कुमार ने पंचायत सहायकों को पोर्टल को चलाने के बारे में जानकारी दी। कहा कि अंत्योदय कार्डधारक कोटेदार से समन्वय स्थापित कर आयुष्मान कार्ड बनवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला प्रशिक्षक यतिन कुमार, सीएचसी से बीपीएम रूपेंद्र शर्मा, एडीओ पंचायत प्रवीण कुमार, पंचायत सहायक मोनिका, प्रेरण बंसल, काजल, आभा, रूबी त्यागी, कोमल, परविंदर सिंह, निधि शर्मा, रीना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed