फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Train operTrain operations disrupted due to fog, passengers had to face problemsations disrupted due to fog, passengers had to face problems

Baghpat News: कोहरे में बिगड़ा ट्रेनों का संचालन, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी

Sun, 12 Jan 2025 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Train operTrain operations disrupted due to fog, passengers had to face problemsations disrupted due to fog, passengers had to face problems
-अधिकतर ट्रेन निर्धारित समय से करीब दो घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंचीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। घने कोहरे के कारण शनिवार को अधिकतर ट्रेनों के संचालन का समय गड़बड़ा गया। ट्रेन स्टेशन पर डेढ़ से दो घंटे की देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानियों को सामना करना पड़ा।

ट्रेन संख्या 64023 अपने निर्धारित समय सुबह 7:01 मिनट के स्थान पर 7:44 पर स्टेशन पहुंची तो इस तरह ही ट्रेन संख्या 74021 सुबह 8:56 के स्थान पर 11:45 बजे स्टेशन पर आई। इनके अलावा ट्रेन संख्या 64025 सुबह 10:16 बजे के स्थान पर 11:46 बजे, ट्रेन संख्या 14305 सुबह 11:49 के स्थान पर दोपहर 1:07 बजे, ट्रेन 64029 दोपहर 2:23 के स्थान पर 3:54 बजे स्टेशन पहुंची। वहीं ट्रेन संख्या 74026 दोपहर 3:48 बजे की जगह करीब दो घंटे देरी से शाम 5:45 बजे पहुंची। ट्रेनों के संचालन का समय बिगड़ने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं यात्री सर्दी से ठिठुरते हुए ट्रेनों का इंतजार करते रहे। मनोज, कपिल, देवेन्द्र, सचिन, संजीव समेत अन्य यात्रियों का कहना था कि ट्रेनों का संचालन पटरी पर नहीं आ रहा है। वहीं ट्रेनें समय पर नहीं पहुंचने के कारण कुछ यात्री बसों व डग्गामार वाहनों से अपने गंतव्य की ओर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed