{"_id":"5de407698ebc3e54fa4b68ff","slug":"train-ki-takkar-se-maut-baraut-news-mrt4564065171","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
बड़ौत। अलावलपुर गांव में जंगल से लकड़ी बीनकर रेलवे लाइन पार करते समय 40 वर्षीय महिला ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो उनके परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया।
महिला खुर्शीदा (40 वर्ष) अलावलपुर गांव की रहने वाली है। उसे कम सुनाई देता है। वह रविवार को जंगल से लकड़ी गिनकर घर के लिए आ रही थी। उसी दौरान गांव में ही रेलवे लाइन पार करते समय दिल्ली से शामली जाने वाली 51917 अप ट्रेन का हॉर्न न सुनने के कारण वह उसकी चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना बड़ौत स्टेशन मास्टर ने बड़ौत कोतवाली को दी। पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया। लेकिन बाद में परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।