फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Traffic system deteriorated on National Highway, new route diversion plan will be issued

Baghpat News: नेशनल हाईवे पर बिगड़ी यातायात व्यवस्था, नया रूट डायवर्जन प्लान जारी होगा

Thu, 12 Sep 2024 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 12 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Traffic system deteriorated on National Highway, new route diversion plan will be issued
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास निर्माण के कारण वाहनों के लिए जारी किया गया रूट डायवर्जन प्लान पूरी तरह से फेल हो गया। उससे मेरठ-बागपत हाईवे पर यातायात व्यवस्था बिगड़ गई और हादसे भी बढ़ गए। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में कई विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई और अब दो दिन बाद नया रूट डायवर्जन प्लान जारी होगा।
विज्ञापन

रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास के निर्माण को लेकर अफसरों ने डेढ़ साल के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया। जिसके लिए पिलाना मोड़ पर हाईवे के बीच में हाइट गेज का खंभा लगा दिया गया। जिससे रविवार को मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं की मिनी बस भिड़ गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों समेत 19 श्रद्धालु घायल हो गए थे।
विज्ञापन

उधर, अग्रवाल मंडी टटीरी में वनवे होने के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। जहां कई घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहते हैं। इस तरह हादसे बढ़ने और जाम की समस्या को देखते हुए अधिकारी हरकत में आए और इसको लेकर नए सिरे से योजना बनाई जा रही है। क्योंकि गन्ना सत्र शुरू होते ही स्थिति ज्यादा खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हाईवे पर बीच में लगा हाइट गेज का खंभा हटाया जाएगा
मेरठ-बागपत हाइवे पर रूट डायवर्जन प्लान लागू होने के बाद से आ रही समस्याओं का समाधान कराने के लिए बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में अफसरों ने मंथन किया। जहां मेरठ-बागपत हाईवे पर पिलाना मोड़ पर बीच में लगाए गए हाइट गेज के खंभे को हटाने का निर्णय लिया गया। साथ ही रूट डायवर्जन के मार्गों पर हो रही समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। जहां एडीएम सुभाष सिंह ने गन्ना विभाग से गन्ना क्रय केंद्रों के रूट, एनएचएआई, लोनिवि समेत अन्य विभागों से मार्गों के नक्शे भी मांगे। साथ ही सभी विभागों के नक्शे मिलने के बाद रूट डायवर्जन के नक्शे बनाकर मार्गों पर चस्पा करने का निर्णय लिया गया।
- दो दिन बाद रेलवे के अफसर देंगे ओवरब्रिज और अंडरपास का नक्शा
अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास की लंबाई, चौड़ाई का नक्शा रेलवे के अफसरों ने जारी नहीं किया। जिसको लेकर व्यापारियों ने नक्शा जारी कराने की मांग की। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे के अफसर दो दिन बाद नक्शा जारी करेंगे, जिसमें रेलवे ओवरब्रिज की लंबाई, चाैड़ाई समेत अन्य जानकारी दी जाएंगी।
- अंडरपास में भरा पानी और ईपीई पर वाहनों पर रोक
रूट डायवर्जन प्लान में हल्के और भारी वाहनों को अलग-अलग मार्गों से निकाला जा रहा है। ऐसे में अंंडरपास में कई फीट पानी भरा होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और ईपीई पर बड़ागांव का कट नहीं खोला गया। जिस कारण वाहन चालक ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर भी नहीं चढ़ पा रहे और कई किलोमीटर घूमकर आवागमन करना पड़ रहा है।
- व्यापारी बोले, भारी वाहन नहीं आए तो दुकानें हो जाएंगी खाली
बागपत। व्यापार संघ अग्रवाल मंडी टटीरी के अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, महामंत्री अंकुर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके लिए अफसरों ने भारी वाहनों का आवागमन भी दूसरे मार्गों से करा दिया है। उन्होंने बताया कि टटीरी की मंडी से आसपास के 30 से अधिक गांव जुड़े हैं। वहां के ग्रामीण सामान खरीदने के लिए टटीरी के बाजार में आते हैं। भारी वाहनों का आवागमन बंद होने से दुकानों और मंडी में सामान की आपूर्ति में समस्या होने लगी है। जिससे दुकानें खाली होने लगी हैं। उन्होंने अफसरोंं से समस्या का समाधान कराने की मांग की। अधिकारियों ने सामान की आपूर्ति के लिए रात में अनुमति देने का आश्वासन दिया।
- रूट डायवर्जन प्लान लागू होने के बाद से वाहनों को अंडरपास से निकलवाया जा रहा है, लेकिन अंडरपास में पानी भरा होने के कारण समस्या हो रही है। जल्द ही अंडरपास से पानी निकलवाने की व्यवस्था कराई जाए। अश्वनी मानव, टटीरी।
- रूट डायवर्जन होने के बाद से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। कई जगह सड़कें खराब हैं, जिन्हें जल्द दुरुस्त कराया जाए। जिससे आवागमन में परेशानी न हो। - मुकेश शर्मा, नयागांव।

-
वर्जन-रूट डायवर्जन प्लान को लेकर बैठक की गई। जिसमें सभी गांवों और कस्बों के लोगों के आवागमन, स्वास्थ्य सुविधाओं, छात्र-छात्राओं के स्कूल जाने वाले रूट को लेकर चर्चा की गई। अगले दो दिन में रूट डायवर्जन प्लान बनाकर जारी कर दिया जाएगा और उसी के आधार पर आवागमन कराया जाएगा। - सुभाष सिंह, एडीएम, बागपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed