{"_id":"646e05276907c3181a061275","slug":"traders-demand-demarcation-from-railway-assistant-engineer-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-1573-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: व्यापारियों ने रेलवे सहायक अभियंता से की सीमांकन कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: व्यापारियों ने रेलवे सहायक अभियंता से की सीमांकन कराने की मांग
विज्ञापन
फोटो 5
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने के बाद किराएदार और दुकानदारों में निर्माण कराने को लेकर असमंजस की स्थिति है। बुधवार को कस्बे के व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने रेलवे के सहायक अभियंता को पत्र भेजकर निर्माण कराने के लिए सीमांकन कराने की मांग की है।
रेलवे की ओर से 16 मई को अपनी भूमि से अतिक्रमण हटवाया गया था। जहां रेलवे की भूमि की जद में आ रही लगभग ढाई सौ दुकानों और मकानों को तोड़ा गया था। एक सप्ताह से अधिक का समय बीतने के बाद भी रेलवे की ओर से किराएदारों का सीमांकन नहीं कराया गया है, जिससे किराएदार निर्माण कार्य नहीं करा रहे हैं। कस्बे के व्यापार संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, संदीप गोयल, मनोज आर्य व अन्य कस्बे के लोगों ने उत्तर रेलवे के सहायक मंडल अभियंता को पत्र भेजा है। उनका कहना है कि दुकानदार सीमांकन को लेकर असमंजस में हैं। दुकानें टूटने के कारण वहां चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे किराएदार और दुकानदार परेशान हैं। सीमांकन न होने के कारण किराएदार निर्माण कार्य भी नहीं करा पा रहे हैं। उन्होंने सहायक अभियंता से निर्माण कराने के लिए किरायेदारों का सीमांकन कराने और बकाया जमा करने के लिए बकाया किराए का एस्टीमेट बनाकर देने की भी मांग की है।