{"_id":"64ecec8050a9cd4718007fd4","slug":"tractor-trolley-seized-for-playing-songs-in-loud-voice-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-4638-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तेज आवाज में गाने बजाने पर ट्रैक्टर ट्राॅली सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तेज आवाज में गाने बजाने पर ट्रैक्टर ट्राॅली सीज
विज्ञापन
खेकड़ा। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रविवार की रात तेज आवाज में गाने बजाकर भूसे से लदी ट्रैक्टर ट्राली लेकर बागपत से दिल्ली जा रहे ट्रैक्टर को पुलिस ने डूंडाहैडा चेक पोस्ट पर सीज कर दिया। कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि ट्रैक्टर पर बडे स्पीकर लगाकर तेज आवाज में गाने बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ट्राॅली सीज कर लोनी के चालक सद्दाम को भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। संवाद
टेंट का किराया और बर्तन वापस नहीं देने का आरोप
खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला अहिरान में टेंट की दुकान करने वाले संजय ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि कस्बे के दो लोगों ने नवंबर के महीने में उससे टेंट का सामान किराए पर लिया था। लेकिन अब तक सामान और किराए के 8500 रुपये नही दिए है। कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
बकाया वेतन नहीं देने का आरोप
खेकड़ा। दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित एक स्कूल के शिक्षक ने सोमवार को कोतवाली में शिकायत कर बताया कि स्कूल संचालक से उसका प्रति माह 16 हजार रुपये वेतन निर्धारित हुआ था। उसने बताया कि स्कूल संचालक पर उसके 20 हजार रुपये बकाया है। उसने बकाया रुपये दिलवाने की मांग की। कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
छेड़छाड़ की दो घटनाओं में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
खेकड़ा। कस्बे के रहने वाले एक व्यक्ति ने सोमवार को कोतवाली में शिकायत कर बताया कि सुबह के समय उसकी पुत्री घर में अकेली थी। तभी मकान में रहने वाले किराएदार ने पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उधर रटौल कस्बे की रहने वाली एक महिला ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पिटाई कर जान से मारने की धमकी दे डाली। कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि दोनों घटनाओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद