फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Today will be a battle for finals

आज होगी फाइनल की जंग

Thu, 02 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Today will be a battle for finals
आज होगी फाइनल की जंग
विज्ञापन

बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में खेली जा रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों में बॉक्सरों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ और महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के तीन-तीन, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र के दो और सीसीएसयू के एक बॉक्सर ने फाइनल में जगह बनाई। चैंपियनशिप की टक्कर रोहतक और कुरुक्षेत्र के बीच है।

सीसीएसयू मेरठ के खेल विभागाध्यक्ष डॉ. गुलाब सिंह रुहल, प्राचार्य डॉ. अनिल चौहान, आयोजन सचिव डॉ. प्रदीप ढाका, मीडिया प्रभारी डॉ. कुलदीप त्यागी, डॉ. अरविंद वर्मा ने बताया कि 46 से 49 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली के हरविंदर ने पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला के गुरविंदर को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। राजीव गांधी यूनिवर्सिटी कर्नाटक के तारा ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के अमरजीत शर्मा को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। प्रबंधक कार्यकारिणी अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान, प्रवेश चौहान, प्रवेश आर्य, प्रकाश राणा, ऑडिटर जयपाल प्रधान, सुशील कुमार, धारा सिंह चौहान, दिनेश प्रधान, तेजपाल सिंह चौहान, अमन सिंह चौहान, किरण सिंह चौहान, गुरदा सिंह, सुरेश, डॉ. गीता, डॉ. विश्वनाथ और डॉ. मोहनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनके बीच होगी फाइनल की जंग
46 से 49 केजी भार वर्ग
हरविंदर, सीयूएमओएच बनाम तारा, आरजीयू
52 केजी
रोहित बघेल, डीआरए बनाम मेवा सिंह, पीयूसी
57 केजी
शशिकांत यादव, यूओएम बनाम अक्षय, एमडीयू
60 केजी
रोहित, ओपीजेएस बनाम, विजय, जीएनडीयूए
63 केजी
दीपक सिंह, ओपीजेएस बनाम निश्चय, जेएमआईडी
69 केजी
पवन, एमडीयूआरटी बनाम यशपाल, केयूके
75 केजी
कुणाल, सीएचबीएलयू बनाम इश्मीत, डीयू
81 केजी
सुमित, केयूके बनाम हरप्रीत पीयूसी
91 केजी
सावन, पीयूसी बनाम सनी, एमडीयूआरटी
91 प्लस
सूर्यवीर सहरावत, सीसीएसयू बनाम सागर पीयूसी
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed