फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Today Goa Governor Malik will visit ancestral village Hisavada

आज पैतृक गांव हिसावदा आएंगे गोवा के राज्यपाल मलिक

Sun, 15 Mar 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Today Goa Governor Malik will visit ancestral village Hisavada
अमीनगर सराय (बागपत)। गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक रविवार को पैतृक गांव हिसावदा आएंगे। विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। गांव में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

हिसावदा गांव निवासी सत्यपाल मलिक वर्तमान में गोवा के राज्यपाल हैं। उन्हाेंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव व अमीनगर कस्बे के स्कूलों से पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए मेरठ कॉलेज मेरठ में 1967 तक पढ़ाई की। सत्यपाल मलिक सबसे पहले बागपत से ही विधायक बने थे और दो बार राज्यसभा सांसद भी रहे। अलीगढ़ से भी सांसद चुने गए। पहले बिहार, फिर जम्मू कश्मीर और अब सत्यपाल मलिक गोवा के राज्यपाल हैं। मलिक इससे पहले 2017 में गांव में आए थे।
विज्ञापन

गांव की गली-गली में चला सफाई अभियान
अभिनंदन कार्यक्रम को लेकर गांव में तैयारियां जोरों पर है। गांव में गली-रास्तों की सफाई कराई जा रही है। गांव के जिस प्राथमिक विद्यालय में उनका स्वागत समारोह होना है, वहां की सफाई भी करा दी गई है। प्राथमिक विद्यालय की तस्वीर बदल दी गई है। ग्राम सभा एवं प्राचीन शिव मंदिर समिति की ओर से स्कूल की पुताई और वॉल पेंटिंग करा दी गई है। स्कूल प्रांगण में टेंट लगाकर मंच तैयार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
अभिनंदन कार्यक्रम के लिए शनिवार को थाना सिंघावली पुलिस ने स्वागत स्थल, गांव के प्राचीन शिव मंदिर का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष शिवप्रकाश का कहना है कि कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed