फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Till the report comes, the youth returned from Malaysia will be admitted in isolation ward

रिपोर्ट आने तक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रहेगा मलेशिया से लौटा युवक

Wed, 18 Mar 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Till the report comes, the youth returned from Malaysia will be admitted in isolation ward
बागपत। कोरोना वायरस पर स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। विभाग किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं उठाना चाहता है। सोमवार को बड़ौत क्षेत्र के संदिग्ध युवक को आइसोलेशन वार्ड में चिकित्सकों की निगरानी में रहेगा। रिपोर्ट आने तक युवक की छुट्टी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम पिछले कई दिनों से एक संदिग्ध युवक को ट्रेस कर रही थी। सोमवार को विभाग की टीम ने युवक को ट्रेस कर उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि युवक मलेशिया से आया है। सैंपल भरकर जांच के लिए दिल्ली भेज गया है। युवक अभी भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। चिकित्सकों का कहना है कि जब तक युवक की रिपोर्ट नही आएगी, उसे आइसोलेशन वार्ड में रखकर उसका उपचार कराया जाएगा। कोरोना वायरस के नोडल अधिकारी डॉ भुजवीर सिंह ने बताया कि युवक को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है और रिपोर्ट आने तक उसे वहीं पर रखकर निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना से निपटने के लिए अब जिला अस्पताल में बनाए दो वार्ड
बागपत। कोरोना वायरस की महामारी घोषित होने से जिला स्वास्थ्य विभाग ने शासन के निर्देश एक ओर आइसोलेशन वार्ड तैयार कर दिया है। शासन ने विभाग को भीड़भाड़ के इलाके से दूर आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए थे। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल के बंद पड़े ट्रामा सेंटर को आइसोलेशन वार्ड बनाया है। नोडल अधिकारी डाक्टर भुजवीर सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर को दूसरा वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed