फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tilak did stagnate, the brothers gift

बहना ने किया तिलक, भाईयों ने दिए उपहार 

Tue, 01 Nov 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 01 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Tilak did stagnate, the brothers gift
बहनों ने भाईयों को तिलक लगाकर उनके दीर्घायु की कामना की। - फोटो : amar ujala
बागपत। भैया दूज का त्योहार पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों को तिलक लगाकर उनके दीर्घायु की कामना की। वहीं, भाईयों ने भी उन्हें उपहार दिए। इसके साथ ही बसों और ट्रेनों में भीड़ रही। डग्गामार वाहनों की चांदी रही। सड़कों पर दुपहिया वाहन अधिक दिखे। बागपत-मेरठ रोड पर बालैनी में करीब तीन घंटे जाम रहा।
विज्ञापन

 

मंगलवार को भैया दूज पर सुबह से ही बहनों के घर जाकर तिलक कराने का सिलसिला शुरू हो गया। बहनों ने उपवास रखकर भाइयों की दीर्घायु की कामना की। बाजारों से उपहार खरीदे गए। हलवाई और गिफ्ट की दुकानों पर लोगों को जमघट लगा रहा। बच्चों के लिए चॉकलेट और विभिन्न तरह की टॉफियां खरीदी गई।  

विज्ञापन


चरमराई रोडवेज की व्यवस्था
दिल्ली-यमुनौत्री हाइवे के अलावा अन्य संपर्क मार्गों पर रोडवेज की व्यवस्था चरमराई नजर आई। भैया दूज पर यात्री बसों का इंतजार करते रहे। यात्रियों की खूब भीड़ रही। प्राइवेट बसों में भी मारामारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों में भी रही खूब भीड़
भैया दूज पर दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेनों में भी खूब भीड़ रही। सुबह पांच बजे से ट्रेनों में यात्रियों का आवागमन शुरू हो गया था। 

जेल में भी किया गया तिलक
भैया दूज पर्व पर अब्दुल्लापुर स्थित जिला कारागार में भी बहनें अपने भाइयों को तिलक करने पहुंचे। यहां त्योहार मनाया गया। सुबह से ही यहां बहनों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी।


भैया दूज पर जाम ने रुलाया
बालैनी। भैया दूज पर जाम ने भी लोगों को रुलाया। बागपत-मेरठ मार्ग पर बालैनी में करीब तीन घंटे तक जाम रहा। यहां जाम में फंसे लोगों को पैदल ही अपनी यात्रा करनी पड़ी। महिलाओं और बच्चों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस दिनभर यहां जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करती नजर आई, लेकिन करीब तीन घंटे जाम रहा। उधर, गौरीपुर मोड, सरूरपुर और बड़ौत में कई बार जाम की स्थिति बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed